कटनी में संत रामपाल महाराज के अनुयायियों ने सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बड़वारा थाने में ज्ञापन सौंपा। अनुयायियों ने आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अनुयायियों ने बताया कि मुजफ्फरनगर के पाणिनि आर्ष विद्याकुलम् बढ़ेडी के कुलपति आचार्य योगेश भारद्वाज ने 16 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि इस वीडियो में संत रामपाल महाराज के खिलाफ झूठे और गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि वीडियो में बलात्कार जैसे असत्य आरोप और बिना कोर्ट आदेश के सरकार से साठगांठ कर जेल से बाहर आने जैसी मनगढ़ंत बातें कही गई हैं। इससे लाखों अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
आचार्य योगेश भारद्वाज पर हो कार्रवाई
शिष्यों ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच और आचार्य योगेश भारद्वाज के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह टिप्पणी दंगे भड़काने की साजिश है।

