पीएम मोदी ने रविवार को वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो देखा। शो में 100 विमानों ने हिस्सा लिया। इनमें राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमान भी शामिल थे। पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने भी एयर शो देखा।
एयरशो में राफेल विमान ने कम ऊंचाई पर कलाबाजियां दिखाईं। विमान ऊपर जाते-जाते अचानक नीचे मुड़ जाता तो कभी गोल चक्कर लगाने लगता। ऐसे ही सुखोई-30 MKI विमान ने कम ऊंचाई पर हवाई करतब दिखाए। चेतक हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए।
C-17 ग्लोबमास्टर और नौ सूर्यकिरण हौक विमान एक साथ उड़ान भरते हुए मंच के ऊपर से गुजरे। सूर्यकिरण टीम के विमानों ने आसमान में शानदार कलाबाजियां दिखाईं।
राफेल, सुखोई, जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के आकार में उड़ान भरी। यह ऑपरेशन सिंदूर जैसा नजारा रहा। करीब 15 लाख लोगों ने वायुसेना की ताकत देखी। एयर शो भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया। इसे 'विंग्स ओवर गंगा' नाम दिया गया था।
पीएम मोदी ने इससे पहले रूपापुर में 100 करोड़ रुपए की अरविंद टेक्सटाइल मिल का उद्घाटन किया। फिर पुलिस लाइन से 7 किमी. लंबा रोड शो कर नमो घाट पहुंचे।
100 करोड़ की टेक्सटाइल यूनिट का उद्घाटन किया
PM मोदी सुबह 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने मिर्जामुराद स्थित खोचवां गांव के पास अरविंद लिमिटेड की नई कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन किया।
करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस यूनिट में लगभग 1000 महिलाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। यहां स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट का उत्पादन होगा। यूनिट में 300 मशीनें लगाई गई हैं और करीब 300 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अरविंद समूह की शुरुआत वर्ष 1931 में गुजरात के अहमदाबाद में हुई थी। यह समूह डेनिम (जींस बनाने में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा), सूती और लिनेन के कपड़े, सूट फैब्रिक, स्पोर्ट्सवियर और औद्योगिक उपयोग के विशेष कपड़ों को बनाने और कारोबार के लिए जाना जाता है।
पुलिस लाइन से नमोघाट तक 7 किमी रोड शो किया
टेक्सटाइल यूनिट के उद्घाटन के बाद मोदी ने दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन से नमो घाट तक करीब 7 किलोमीटर का रोड शो किया। कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं। मोदी ने कार से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
पीएम मोदी ने लोगों की ओर हाथ हिलाकर किया अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवासियों का अभिवादन करते हुए पुलिस लाइन की ओर रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि इस आयोजन में आने और सहयोग करने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे पूरा विश्वास है कि यह कार्यक्रम शानदार होगा और सभी इसका आनंद लेंगे। अब सभी की निगाहें आसमान पर होनी चाहिए और एयर शो का आनंद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शो समय पर शुरू होना चाहिए।
C-17 ग्लोबमास्टर और नौ सूर्यकिरण हौक विमान एक साथ उड़ान भरते हुए मंच के ऊपर से गुजरे। सूर्यकिरण टीम के विमानों ने आसमान में शानदार कलाबाजियां दिखाईं। इस फॉर्मेशन को दशाश्व नाम दिया गया है।
काशी में एयरशो के दौरान राफेल लड़ाकू विमान की गर्जना से आकाश गूंज उठा। नीलकंठ फॉर्मेशन में 3 राफेल एक साथ उड़े।
पूजा देवी अरविंद टेक्सटाइल में काम करती हैं। इन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। पीएम ने उनसे बात की। उन्होंने कहा- अभी तक उन्होंने पीएम को केवल टीवी में देखा था, आज हकीकत में देखकर बहुत खुश हूं।
वाराणसी की इंडिगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, एयरशो की वजह से रूट बदला
वाराणसी में एयरशो की वजह से रविवार को इंडिगो की दो उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दोनों विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़े हैं। विमान में यात्री मौजूद हैं। वाराणसी ATC से इजाजत मिलने के बाद विमान काशी के लिए उड़ान भरेंगे।
पीएम मोदी का काफिला नमो घाट के लिए रवाना हो चुका है। रास्ते में पीएम मोदी कार से ही हासथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
काशी में एयरशो के आखिरी दिन एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह नमो घाट पहुंचे। थोड़ी देर में पीएम मोदी भी एयरशो देखने पहुंचेंगे।
गोलगड्डा चौराहे पर पीएम की सुरक्षा के लिए रास्ता रोके जाने के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लोगों को जाने देने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने रास्ते पर लोगों को रोक रहे पुलिसकर्मी को हटाया। विधायक ने बैरिकेडिंग के कारण रुके लोगों को आगे जाने देने की बात कही।
तुलसीगंज के पास पुलिस की बैरिकेडिंग में एक एंबुलेंस फंस गई। करीब आधे घंटे तक इंतजार के बाद बैरिकेडिंग हटाकर एंबुलेंस को आगे जाने दिया गया। इस दौरान पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई।
वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी पुलिस लाइन हेलीपैड से नमो घाट तक रोड शो करेंगे। ऐसे में भाजपा ने 8 स्वागत प्वाइंट बनाए हैं। द स्कॉलर होम्स के सामने बने स्वागत प्वाइंट पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद हैं। नारे लगा रहे हैं।
वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पहुंची हैं। उन्होंने पीएम मोदी के लिए नारे लगाए। इस दौरान मेयर अशोक तिवारी समेत अन्य नेता भी मौजूद हैं।
पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे, थोड़ी देर में महिला कामगारों से संवाद करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। विशेष विमान से पीएम मोदी एयरपोर्ट पहुंचे। कुछ देर बाद रूपापुर स्थित अरविंद टेक्सटाइल मिल का उद्घाटन करेंगे और महिला कामगारों से संवाद करेंगे।
सीमा देवी ने कहा कि उन्हें काफी उत्साह है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले दो बार देख चुकी हैं। आज उन्हें एक बार फिर प्रधानमंत्री को देखने का मौका मिल रहा है।
पीएम मोदी 100 करोड़ की टेक्सटाइल यूनिट का उद्घाटन करेंगे
PM मोदी मिर्जामुराद स्थित खोचवां गांव के पास अरविंद लिमिटेड की नई कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे। करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस यूनिट में लगभग 1000 महिलाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। यहां स्पोर्ट्स वियर और अंडरगारमेंट का उत्पादन होगा।
मोदी पुलिस लाइन से नमोघाट तक 7 किमी रोड शो करेंगे
टेक्सटाइल यूनिट के उद्घाटन के बाद मोदी दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से नमोघाट तक करीब 7 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। रास्ते में कई जगहों पर स्वागत होंगे, जहां कार्यकर्ता और स्थानीय लोग गुलाब की पंखुड़ियां बरसाएंगे। रोड शो के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
मोदी एयर शो में शामिल होंगे, तेजस-राफेल दिखाएंगे ताकत
मोदी दोपहर करीब 1 बजे नमोघाट पर एयर शो में शामिल होंगे। इसमें तेजस, राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और प्रचंड जैसे 100 विमान अपनी ताकत और करतब दिखाएंगे। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी हवाई करतब दिखाएंगी। इसके बाद मोदी भुवनेश्वर रवाना हो जाएंगे।
वायु सेना के अधिकारी ने बताया- एयर शो के सभी विमान देश भर के 12 एयरबेस से उड़ान भर कर पहुंचेंगे। इनमें दो नागरिक एयरपोर्ट भी शामिल हैं।
एयर शो की सुरक्षा में 11900 पुलिस जवानों की ड्यूटी
पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल ने बताया कि एयर शो की सुरक्षा के लिए 79 अस्थायी पुलिस थाने, 11900 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। घाटों पर डबल बैरिकेडिंग, 25 वॉच टावर और नदी में सुरक्षाबलों की तैनाती, एंटी-ड्रोन सिस्टम, एटीवी और साइबर सुरक्षा टीम अलर्ट है। पुलिस के अलावा पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बम निरोधक दस्ता समेत अन्य टीमें तैनात हैं।
कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र में पतंग, गुब्बारे, पैराग्लाइडर और ड्रोन आदि के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक है। 30 अक्टूबर तक यह रोक रहेगी। बर्ड-हिट का खतरा कम करने के लिए नमो घाट से 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में 19 से 26 अक्टूबर तक मांस काटने और बेचने पर रोक लगाया गया है।
काशी में आज दिन और प्रभावित रहेंगी नियमित उड़ानें
एयर शो के दौरान हवाई क्षेत्र में विमानों की गतिविधियों को देखते हुए 21 से 25 अक्टूबर तक बाबतपुर एयरपोर्ट पर नियमित यात्री विमानों के परिचालन के समय में बदलाव किया जाएगा।
इन पांच दिनों में रोज दोपहर 1 से 3 बजे तक नियमित उड़ानों को रीशेड्यूल किया गया है। उड़ानों के समय में होने वाले बदलाव की सूचना यात्रियों को दे दी गई है।
आपातकालीन चिकित्सा के लिए 3 ग्रीन कॉरिडोर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि एयर शो के दौरान यातायात के दबाव के बीच मरीजों और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन ग्रीन कॉरिडोर होंगे। सर सुंदरलाल अस्पताल, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल समेत प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों को चिन्हित किया गया है।

