कटनी के झिंझरी में शनिवार शाम वन विभाग कार्यालय के सामने एक बोलेरो सड़क पर रखे पत्थर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।
आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकाला और उसे प्राथमिक उपचार दिया।
अचानक सामने आया पत्थर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो तेज गति से आ रही थी। वन विभाग कार्यालय के पास चालक को अचानक सड़क पर पत्थर दिखाई दिया। वह गाड़ी पर नियंत्रण कर पाता, इससे पहले ही बोलेरो पत्थर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।
कुछ देर यातायात प्रभावित
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर बोलेरो से चालक को बाहर निकाला।
हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद सड़क पर भीड़ जमा होने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

