• गौरव खरे.
निवाड़ी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय पं. राधेश्याम दुबे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 29 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके निवास श्री राधे कुंज पर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. दुबे के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजसेवा के कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन उनके परिवारजनों अनिल दुबे, अजय दुबे, आयुष दुबे, अभय दुबे (चीनी) एवं शौर्य दुबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतुल तिवारी एवं उनकी कमेटी द्वारा सुंदरकांड पाठ और भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। भक्तिमय वातावरण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने नम आंखों से स्व. दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में वक्ताओं ने स्व. राधेश्याम दुबे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों की सहायता, जनसेवा और समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित किया। वे आमजन के बीच विशेष स्नेह और सम्मान के लिए जाने जाते थे। कांग्रेस के कद्दावर एवं वरिष्ठ नेता के रूप में उनकी अलग पहचान थी। वे अपनी बात बेबाकी और अपने विशिष्ट अंदाज में रखने के लिए प्रसिद्ध थे। उनके स्पष्ट विचार, निर्भीक व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और लोगों के प्रति उनका स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर पं. द्वारका प्रसाद दुबे, श्रीनारायण रिछारिया, हरिओम अड़जरिया, ओ.पी. दुबे, नरेंद्र खरे, ब्रजेश द्विवेदी, डॉ. सुरेश तिवारी, सुनील पाण्डेय, रमेश निराला, कवीन्द्र कौशिक, मनोहर यादव, सत्यदेव तिवारी, योगेंद्र खरे, महेंद्र पलारिया,प्रदीप यादव,विक्रम शर्मा, कल्याण दांगी,महेश यादव,रविंद्र घोष, विजय ब्यास, अनूप बड़ोनिया, बॉबी नगर सेठ,हब्बी खान, नूरी खान, हृदेश द्विवेदी,विजय दुबे, रामबाबू नायक, एडवोकेट अंकुर पुरोहित, महेंद्र दांगी, पुष्पेंद्र प्रजापति, देवेंद्र वर्मा, सुभाष गुप्ता, गौरव खरे पत्रकार, रत्नेश द्विवेदी, समीर तिवारी,हेमंत समेले,पुष्पेंद्र दांगी, आकाश आर्य, रमेश तिवारी, रामरतन खटीक, दुर्गा प्रजापति, तुलसी प्रजापति, मुन्ना महाराज एवं सतीश तिवारी सहित नगर के अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्व. राधेश्याम दुबे के विचारों, समाजसेवा के कार्यों और जनहित के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

