टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को अपने पद से रिटायर होंगे। वे इस पद पर 29 साल से काम कर रहे हैं। नोएल टाटा की जगह बहराम वकील जिम्मेदारी संभालेंगे।
कंपनी ने गुरुवार को बताया कि योगदान को देखते हुए 12 नवंबर से नोएल टाटा चेयरमैन एमेरिटस यानी मानद चैयरमैन के रूप में नियुक्त रहेंगे। इसके अलावा वे टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर भी पहले की तरह बने रहेंगे।
यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है, जब टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के रीअपॉइंटमेंट, टाटा संस की लिस्टिंग और ग्रुप के गवर्नेंस नियमों को लेकर मतभेद चल रहा हैं।
सितंबर तिमाही के दौरान इंडिगो का EBITDAR यानी ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन, अमॉर्टाइजेशन और रेंट से पहले की कमाई 120.8% बढ़कर ₹2,459.9 करोड़ रही।
यह पिछले साल ₹1,114.3 करोड़ थी। इसके साथ ही EBITDAR मार्जिन भी 6% से बढ़कर 10.5% हो गया, यानी इसमें 4.5 प्रतिशत अंक का सुधार आया है।
एयरलाइंस किराए पर प्लेन लेती हैं। इसलिए रेंट, ब्याज, टैक्स और डेप्रिसिएशन का खर्च काटने से पहले कंपनी की असल कमाई आंकने के लिए EBITAR का इस्तेमाल होता है।
मार्जिन बढ़ने का मतलब है कि कंपनी का बिजनेस पहले से ज्यादा असरदार हुआ है और वह अपनी कुल बिक्री में से पहले के मुकाबले ज्यादा हिस्सा बचत के रूप में बचा पा रही है।

