भोपाल, 28 अक्टूबर 2026। सुप्रसिद्ध ब्र्हलीन समाज परिवर्तक, स्वाधीनता सैनानी व गांधीवादी चिंतक सेलम नण्जुण्डय्या सुब्बाराव को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया। सर्वाधिक अनूठा और अविस्मरणीय कार्यक्रम मध्य प्रदेश की राजधानी में आहूत हुआ जो लोगों के दिलों को छू गया। कार्यक्रम का आयोजन "भाईजी वैश्विक युवा अभियान" संस्था द्वारा किया गया I
सरस्वती वंदना
कार्यक्रम का आरंभ "माँ सरस्वती" के पूजन के साथ ही विद्या की अधिष्ठात्री देवी "माँ सरस्वती" की सस्वर वंदना पूर्व प्राचार्य शशि प्रभा शाक्य ने की I
कार्यक्रम का सञ्चालन प्रदीप वाल्मीकि एवं संस्था के सचिव प्रिंस अभिशेख अज्ञानी ने किया I सभागार में कार्यक्रम के संयोजक तथा भाईजी "वैश्विक युवा अभियान" संस्था के संस्थापक प्रदीप वाल्मीकि ने भाईजी के कार्यों को प्रदर्शित करने वाले चित्रों की प्रदर्शनी लगवाई और भाई जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से भाई जी के द्वारा किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया I जिसे सभागार में बैठे सभी लोगों ने रूचि पूर्वक देखा और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जाना एवं सराहा I
कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना सामूहिक रूप से संपन्न कराते हुए सर्वधर्म समरसता के निमित्त से हर धर्म की झलक दिखाते पोस्टरों के साथ धर्म प्रतिनिधियों से उपस्थितों को रूबरू किया वही विभिन्न धर्मगुरुओं शाक्य पुत्र भंते सागर थेरो (बौद्ध), डा. फादर आनंद मुंटुगल (इसाई), पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा (सनातन), हाजी हारून (इस्लाम), सौरभ जैन (जैन) आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
"भाईजी वैश्विक युवा अभियान" संस्था के अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षाविद तथा शिक्षण संस्थानों में भारत शासन संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के राज्य संपर्क अधिकारी रहे डा. महेंद्र गिरि मुख्य रूप से मंचस्थ रहे और अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने भाईजी के साथ गुजरे पल उपस्थितों के साथ साझा किए।
"भाईजी वैश्विक युवा अभियान" ने किया प्रथम आयोजन
"भाईजी" उपनाम से विश्व विख्यात सुब्बाराव जी को समर्पित "भाईजी वैश्विक युवा अभियान" ने यह प्रथम आयोजन रखकर अपना सांगठनिक सूत्रपात भी किया और सुब्बाराव जी के व्यक्तितत्व कृतित्व को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सतत गतिविधियाँ संचालित करने का उद्घोष किया और सामूहिक संकल्प लिया। यह समागम "दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय" शिवाजी नगर, भोपाल के सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में सत्यसांई विधि महाविद्यालय की प्राचार्य व स्वैच्छिक निवृत्त न्यायाधीश डॉ. अंजू वाजपेयी, राज्य पुलिस मुख्यालय स्थित सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सामुदायिक पुलिसिंग) अमृत मीना, पुलिस उपायुक्त (सायबर अपराध) शैलेंद्र सिंह चौहान, मंडला से आए प्रख्यात गायक गीतकार व शिक्षक श्याम वैरागी, वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार तथा निर्दलीय समाचार पत्र समूह सह प्रकाशन के संस्थापक संपादक कैलाश आदमी, समाज परिवर्तनार्थ वैश्विक स्तर पर कार्यरत तथा सकर्णा फाउंडेशन की प्रणेता माया विश्वकर्मा, गांधी भवन न्यास के सचिव अंकित मिश्रा, इंदौर से आए यूनाईटेड किंगडम लंदन में वल्र्ड बुक ऑफ रिकार्ड के भारत स्थित प्रतिनिधि सुजॉय दत्ता एवं आतिफ हुसैन अंसारी, मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी के पूर्व उप संचालक तथा नामचीन साहित्यकार व लिटिल बेले टुप के न्यासी रामप्रकाश त्रिपाठी, रवींद्र भवन के प्रबंधक व वरिष्ठ कर्मचारी नेता विजय शंकर श्रवण, तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व मुख्यकार्यपालन अधिकारी संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेश गुप्ता गणमाण्य अतिथिगण उपस्थित रहे । सभी अतिथियों ने स्वर्गीय सुब्बाराव जी के व्यक्तित्व एवं अपने-अपने अनुभव को मंच पर साझा किया I
वैश्विक सम्मान :
भाईजी वैश्विक युवा अभियान के लिए गर्व व गौरव की अनुभूति यह भी रही कि ब्र्हलीन सुब्बाराव जी के कार्यों पर अपनी भी मुहर चस्पा करते हुए युनाईटेड किंगडम, लंदन स्थित वल्र्ड बुक आफ रिकार्ड ने सम्मानपत्र एवं पदक प्रेषित किया।चार्टड अधिकारी श्री सुजॉय दत्ता और आतिफ हुसैन अंसारी से यह सम्मान संस्थापक प्रदीप वाल्मीकि ने अध्यक्ष डॉ. महेंद गिरि और सचिव प्रिंस अभिशेख अज्ञानी को हस्तगत कराते हुए भाई जी के चित्र को विधिवत समर्पित किया।

