सैमसंग अपनी फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज में बड़ा बदलाव करते हुए Ultra मॉडल को 6.9 इंच 2K प्राइवेसी डिस्प्ले, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 एलिट एक्स्ट्रीम जेन 6 प्रोसेसर के साथ ला सकती है। सीरीज के सारे वेरिएंट की डिटेल सामने आई है। इस सीरीज में इस बार एक प्रो वेरिएंट भी आने की उम्मीद है। वहीं, वीवो भी अपनी फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज के साथ 2.07 इंच की AMOLED स्क्रीन और 25 दिनों की बैटरी लाइफ वाली अपनी Vivo Watch GT 2 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा, शाओमी ने अपने यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड HyperOS 4 के 3 फेज रोलआउट शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
Samsung Galaxy S27 Series के फीचर्स लीक
टिप्स्टर संजु चौधरी ने ट्वीट करके अपकमिंग Samsung Galaxy S27 Series के स्मार्टफोन्स की डिटेल शेयर की है। Galaxy S27 Ultra फोन में 6.9 इंच का 2K 120Hz M16 AR 2nd जेन प्राइवेसी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 एलिट एक्स्ट्रीम जेन 6 या एक्सिनोस 2700 प्रोसेसर, UFS 5.0 स्टोरेज, 200MP HP6 मेन, 50MP अल्ट्रा-वाइ़ड, 50MP 5x टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।
इसमें 5700mAh बैटरी के साथ 7.9mm स्लिम बॉडी दी जा सकती है। अगर Galaxy S27 Pro की बात करें तो फोन में 6.47 इंच का 2K प्राइवेसी डिस्प्ले, एक्सिनोस 2700, 200MP ट्रिपल कैमरा और 60W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5200mAh बैटरी मिल सकती है।
Galaxy S27 मॉडल में 6.3 इंच का FHD+ और प्लस मॉडल में 6.7 इंच का 2K डिस्प्ले, एक्सिनोस 2700, UFS 4 स्टोरेज, 50MP ट्रिपल कैमरा मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo भारत में स्मार्टवॉच सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रहा है और कंपनी अपनी Vivo Watch GT 2 को अपनी फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज के साथ ही भारत में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टवॉच में 2.07 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन, 2400 nits की पिक ब्राइटनेस, BlueOS 3.0, 25 दिनों तक की दमदार बैटरी लाइफ और हेल्थ-फिटनेस ट्रैकिंग जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
वीवो की स्मार्टवॉच
शाओमी ने अपने HyperOS 4 अपडेट के रोलआउट शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इसे तीन चरणों में Xiaomi, Redmi और Poco के योग्य स्मार्टफोन व टैबलेट्स के लिए जारी किया जाएगा। ऐपल के लिक्विड ग्लास डिजाइन से प्रेरित नए यूआई (UI) और एडवांस्ड एआई असिस्टेंट से लैस इस अपडेट का पहला फेज Xiaomi 17 Ultra, Xiaomi 17, Poco F8 सीरीज़ और Redmi Note 17 सीरीज जैसे नए फ्लैगशिप डिवाइसेस के साथ शुरू होगा, जबकि बाकी पुराने व मिड-रेंज मॉडल्स को साल के अंत तक यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिल जाएगा।

