आजकल ज्यादातर लोगों के घर में ब्रॉडबैंड की सुविधा होती है। ज्यादातर लोग इस तलाश में रहते हैं कि उन्हें कम पैसों में अच्छी इंटरनेट सर्विस मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्साइटेल ब्रॉडबैंड दीवाली धमाका ऑफर लेकर आया है। इस फेस्टिव प्रमोशन के तहत नए ग्राहकों को 200 Mbps स्पीड वाले इंटरनेट प्लान पर छूट वाले लॉन्ग-टर्म पैकेज दिए जा रहे हैं। यह ऑफर सीमित समय, लेकिन सभी लोकेशन के लिए है। यूजर्स 30 नवंबर, 2026 तक एक्साइटेल के इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। एक्साइटेल के इस ऑफर के तहत, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर दो सब्सक्रिप्शन प्लान में बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के कुछ महीने की एक्स्ट्रा सर्विस दे रहा है। आइये, इस ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं।
इन दो प्लान पर मिल रहा ऑफर
अगर ग्राहक 9 महीने का प्लान लेते हैं तो उन्हें 3 महीने की सर्विस फ्री मिल रही है। इससे कुल 12 महीने की कनेक्टिविटी मिल जाती है। इसके लिए कुल 6,000 देने होंगे। इसमें GST और इंस्टॉलेशन चार्ज भी शामिल हैं।
दूसरे प्लान में 3 महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ 2 महीने की सर्विस फ्री दी जा रही है। आप कुल पांच महीने की कनेक्टिविटी पा सकते हैं। इस पूरे पैकेज की कीमत 3,000 रुपये है।
फ्री इंस्टॉलेशन भी
कंपनी के मुताबिक, ये छूट वाले ऑफर और फ्री इंस्टॉलेशन सिर्फ उन नए ग्राहकों को मिलेंगे, जो इस ऑफर के दौरान नया कनेक्शन लेंगे। बाकी पुराने नियमों और शर्तों का पालन सभी इलाकों में पहले की तरह ही करना होगा।
इन लोगों के लिए फायदेमंद
एक्साइटेल के इस नए दिवाली ऑफर का सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को होगा, जो वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन पढ़ाई या हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए फास्ट इंटरनेट कनेक्शन की तलाश में हैं। 200 Mbps की हाई-स्पीड के साथ मिलने वाले यह प्लान कम बजट में प्रीमियम स्पीड देते हैं। अगर आप भी अपने घर या ऑफिस के लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो 30 नवंबर 2026 से पहले एक्साइटेल की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी केबल ऑपरेटर के जरिए इस फेस्टिव स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।

