आजकल के टीवी 4K OLED डिस्प्ले, बेजल-लेस डिजाइन और डॉल्बी विजन जैसे तमाम आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं लेकिन टीवी बनाने वाली कंपनियों ने अभी तक टीवी में USB पोर्ट की जगह Type C पोर्ट देने पर विचार नहीं किया है। अगर टीवी इनबिल्ट Type C पोर्ट के साथ आते, तो न सिर्फ उस पोर्ट को इस्तेमाल करना आसान हो जाता बल्कि टीवी की फंक्शनैलिटी भी बढ़ जाती। इसी सोच के साथ मैंने अपने टीवी के USB पोर्ट को Type-C पोर्ट में बदल दिया।
इसके लिए मुझे एक सस्ता डोंगल इस्तेमाल करना पड़ा और मेरे टीवी का USB पोर्ट अपग्रेड हो गया। इस बदलाव के बाद मेरे लिए टीवी के पीछे न सिर्फ केबल कनेक्ट करना बेहद आसान हो गया बल्कि मैं अपने टीवी के पोर्ट को और भी तरह से काम में लेने लगा। इसमें हाई-स्पीड SSD और पेन ड्राइव को कनेक्ट करने समेत गेमिंग कंट्रोलर और वायरलेस कीबोर्ड को टीवी से जोड़ना और कई तरह के डिवाइस चार्ज करने जैसे काम शामिल रहे।
एक बार कनेक्ट करें और छुट्टी
TV के USB पोर्ट को अपग्रेड करने की सबसे अच्छी बात ये थी कि यह काम बहुत आसान था। मैने सिर्फ एक अच्छा Type A to Type C डोंगल लेकर टीवी के USB पोर्ट में कनेक्ट कर दिया। यह सिर्फ एक बार का काम था और अब मेरे टीवी का पोर्ट हमेशा के लिए Type C पोर्ट में अपग्रेड हो गया। इस काम में सिर्फ 100 रुपये का खर्च आया।
TV पोर्ट को Type C बनाने का क्या फायदा हुआ?
अगर आपका टीवी भी दीवार पर फिक्स है, तो आप भी समझते होंगे कि टीवी के पीछे कुछ भी कनेक्ट करना कितना मुश्किल हो जाता है। खासकर तब, जब टीवी में USB Type A पोर्ट मौजूद हो। ऐसे में केबल को कई बार देखकर पोर्ट में लगाने की कोशिश करना पड़ती है क्योंकि Type A केबल दोनों तरफ से कनेक्ट नहीं की जा सकती।
मुझे अपने टीवी के पोर्ट को Type C पोर्ट बनाने का बड़ा फायदा ये हुआ कि मेरे लिए टीवी के पीछे कुछ भी कनेक्ट करना काफी आसान हो गया। दरअसल Type C केबल को किसी भी तरफ से पोर्ट में कनेक्ट किया जा सकता है।
इस वजह से अब मैं बिना बार-बार देखे सिर्फ टीवी के पीछे हाथ डालकर किसी भी केबल या Type C पेन ड्राइव आदि को टीवी में आसानी से कनेक्ट कर पाता हूं।
बेहतर स्टोरेज डिवाइस कनेक्ट कर पाया
टीवी के पोर्ट को Type C पोर्ट में अपग्रेड करने से पहले मैं टीवी में सिर्फ पुराने समय की पेन ड्राइव लगा पाता था, जो कि Type A पोर्ट के साथ आती थी। वहीं पोर्ट को Type C में कनवर्ट करने के बाद मैं टीवी के साथ SSD और Type C पेनड्राइव जैसे मॉडर्स और एडवांस स्टोरेज डिवाइस कनेक्ट कर सका।
टीवी से लैपटॉप-फोन कनेक्ट करना हुआ आसान
टीवी के पोर्ट को डोंगल की मदद से Type C पोर्ट में कनवर्ट करने के बाद मेरे लिए अपने लैपटॉप, आईपैड या स्मार्टफोन को टीवी के साथ कनेक्ट करना बहुत आसान हो गया। इसके लिए अब मैं अपने डिवाइस की Type-C केबल सीधे टीवी के साथ इस्तेमाल कर पाता हूं।
चार्जिंग के लिए करने लगा इस्तेमाल
टीवी के पोर्ट को Type C पोर्ट में कनवर्ट करने के बाद मैं अब टीवी की मदद से अपने डिवाइस चार्ज करने लगा हूं। दरअसल आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन टाइप सी केबल के साथ आते हैं इसलिए पहले टीवी के Type A पोर्ट के साथ उन्हें इस्तेमाल करना मुश्किल था। हालांकि, अब मैं अक्सर फोन या टैबलेट को टीवी की मदद से चार्ज करने के लिए लगा देता हूं। भले चार्जिंग स्लो होती है, लेकिन ये तरीका काम बढ़िया करता है।

