टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म (anubhav.trai.gov.in) को लॉन्च किया है। आसान भाषा में कहें तो एक ऐसी वेबसाइट है, जिसमें सभी टेलीकॉम कंपनियों- एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और वोडा-आइडिया के नेटवर्क की पूरी जानकारी मिलेगी। लोग यह जान पाएंगे कि उनके इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क सबसे तेज और किसका सबसे खराब है। इसके साथ ही डाउनलाेड और अपलोड स्पीड का पता चलेगा। कॉल क्वॉलिटी की जानकारी भी मिलेगी।
‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म की खास बातें
लोकेशन के हिसाब से Jio, Airtel, Vi की नेटवर्क परफॉर्मेंस देखी जा सकेगी।
मोबाइल इंटरनेट की डाउनलोड-अपलोड स्पीड और कॉल क्वालिटी की जानकारी मिलेगी।
DND यानी डू नॉट डिस्टर्ब को भी चेक किया जा सकेगा। लोग स्पैम कॉल-मैसेज की शिकायत और स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे।
टेलीकॉम कंपनियां भी खराब नेटवर्क वाले इलाकों की पहचान कर पाएंगी।
ग्राहक, कंपनी, ट्राई तीनों का फायदा
TRAI का नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म, मैप पर बेस्ड एक एनालिसिस डैशबोर्ड है। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को इंटरनेट स्पीड टेस्ट का डेटा, TRAI का ड्राइव टेस्ट डेटा और DND यानी डू नॉट डिस्टर्ब की सुविधा दी जाएगी। इसी प्लेटफॉर्म से ग्राहक, स्पैम मैसेजों की शिकायत दर्ज करा पाएंगे। वह अपने नेटवर्क की इंटरनेट स्पीड टेस्ट कर पाएंगे। अन्य यूजर्स की ओर से चेक की गई स्पीड भी इस मैप में दिखेगी।
कंपनियों को फायदा: टेलीकॉम कंपनियां यह जान पाएंगी कि किस इलाके में कॉल ड्रॉप हो रही है या इंटरनेट धीमा है। इससे वो उस जगह नेटवर्क सुधार सकती हैं।
TRAI को क्या पता चलेगा: TRAI इस डेटा से यह देख पाएगा कि असल में ग्राहकों को कैसा एक्सपीरियंस मिल रहा है। उस आधार पर कंपनियों से नेटवर्क बेहतर करवाया जाएगा।
‘नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म से यूजर्स और TRAI के किए गए नेटवर्क टेस्टों में ट्रांसपेरेंसी आएगी। कंपनियों को नेटवर्क सुधारने में मदद मिलेगी और TRAI का काम आसान होगा। - अनिल कुमार लाहोटी, ट्राई
सर्विस बेहतर बनाने की कोशिश
सरकार लगातार देश में टेलीकॉम सेवाओं को बेहतर करने में जुटी है और ट्राई इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हाल ही में उसने टेलीकॉम कंपनियों से कॉलिंग वाले सस्ते प्रीपेड प्लान लाने के लिए कहा था। इसके बाद जियो, एयरटेल और वीआई ने ग्राहकों के लिए सस्ते कॉलिंग प्लान पेश किए।

