Select Date:

जी-20 में क्या यूक्रेन पर होगी बात, अमेरिका-कनाडा अड़े, चीन-रूस कर रहे विरोध, भारत ने लगाई पूरी ताकत

Updated on 09-09-2023 01:26 PM
कीव: भारत की अध्यक्षता वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया भर के नेता पहुंचे हैं। सदस्य देशों के साथ-साथ गैर सदस्य देशों के नेताओं ने शिरकत की है। लेकिन रूस और चीन के राष्ट्रपति इसमें नहीं आ रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर बताया था कि वह भारत नहीं आ सकते, क्योंकि युद्ध में फंसे हैं। लेकिन चीन की ओर से कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण जी-20 में अपनाई जाने वाली विज्ञप्ति पर आम सहमति बनना मुश्किल होता जा रहा है। रविवार को शिखर सम्मेलन के अंत में इस पर सहमति बन पाएगी या नहीं, इस पर अभी भी अनिश्चितता है। लेकिन भारत सहमति के लिए हर पक्ष से बातचीत कर रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने समझौते की भावना का आह्वान किया। लेकिन रूस की निंदा करने से जुड़ी बातों को शामिल करने का विरोध चीन कर रहा है। चीन ने अमेरिका और ब्रिटेन के उन आरोपों से इनकार किया है कि वह कई मुद्दों पर समझौते में देरी कर रहा है और कहा कि वह सकारात्मक परिणाम हासिल करने के लिए दूसरों के साथ सहयोग करेगा। रूस लगातार आरोप लगा रहा है कि पश्चिमी देश भारत पर दबाव बना रहे हैं कि वह यूक्रेन हमले की आलोचना वाली बात शिखर सम्मेलन की विज्ञप्ति में शामिल करे।

जी-20 में नहीं बुलाए गए जेलेंस्की

इससे पहले भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा था, 'हमारा नई दिल्ली घोषणापत्र लगभग तैयार है।' उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र पर अंतिम निर्णय नेताओं की ओर से लिया जाएगा। भारत के लिए आम सहमति बनाना बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो यह जी-20 के इतिहास में पहली बार होगा। पिछले साल इंडोनेशिया में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में जेलेंस्की ने अपना संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिया था। लेकिन इस बार उन्हें भारत ने नहीं बुलाया।

यूक्रेन की बात करेंगे पश्चिमी देश?

भारत की ओर से यूक्रेन को न बुलाए जाने पर कनाडा के प्रधानमंत्री ने निराशा जाहिर की थी। जस्टिन ट्रूडो ने जेलेंस्की के साथ बातचीत का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, 'यूक्रेन को जी-20 में न बुलाए जाने से मैं निराश हूं। लेकिन हम आपकी बातों को जरूर रखेंगे।' चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि पश्चिमी देश लगातार जी-20 को तोड़ने में लगे हैं। जी-20 एक आर्थिक मंच है और इसे भू-राजनैतिक मुद्दों का केंद्र बनाया जा रहा है। हालांकि इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा है। क्रूड ऑयल और खाने-पीने की चीजों का दाम दुनिया भर में बढ़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement