शिकागो के प्रैक्टिस एड्रियन स्मिथ, गॉर्डन गिल (AS+GG) ने इस रेगिस्तान में दुनिया के सबसे ऊंचे टॉवर की परिकल्पना की। इस टावर के कई इस्तेमाल होंगे। इसमें एक फोर सीजन होटल, अपार्टमेंट स्पेस, ऑफिस स्पेस और लाल सागर को देखने वाली दुनिया की सबसे ऊंची ऑब्जर्वेटरी होगी। मिडिल ईस्ट बिजनेस इंटेलिजेंस की 13 सितंबर 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी बिनलाडिन ग्रुप (SBG) ने जर्मनी फर्म बाउर के साथ मिल कर किया। इस टावर की नींव और पाइलिंग का काम 2010 की शुरुआत में हुआ।
सऊदी बना रहा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग, एक किमी होगी ऊंचाई, फिर शुरू हुआ काम
रियाद: दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा यूएई में है। इसे कड़ी टक्कर देने के लिए सऊदी अरब जेद्दा टावर बना रहा है। कुछ समय पहले इसका काम रुक गया था। लेकिन अब एक बार फिर इसका निर्माण शुरू कर दिया गया है। यह बुर्ज खलीफा से 172 मीटर ऊंचा होगा, जिससे इसकी ऊंचाई एक किमी (1000 मीटर) हो जाएगी। इस बिल्डिंग का डेवलपमेंट पहले फेज में 1.5 वर्ग किमी में फैला होगा। इस प्रोजेक्ट को जेद्दा इकोनॉमिक सिटी के डेवलपमेंट के केंद्रबिंदु के रूप में देखा जाता है।











