Select Date:

प्राइवेट मून लैंडर ब्लू घोस्ट सफलतापूर्वक चांद पर उतरा:चांद के विशाल गड्ढे की जांच करेगा, जुगनू की प्रजाति पर रखा लैंडर का नाम

Updated on 03-03-2025 02:21 PM

अमेरिकी कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ब्लू घोस्ट लैंडर आज यानी रविवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड हो गया। यह चंद्रमा पर पहुंचने वाला दूसरा प्राइवेट कॉमर्शियल वाहन है।

यह लैंडिंग चांद के मेयर क्रीसियम रीजन में हुई। ब्लू घोस्ट को 15 जनवरी 2025 को इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के रॉकेट फाल्कन 9 से स्पेस में भेजा गया था।

इस मिशन का मकसद धरती से चंद्रमा पर दिखाई देने वाले विशाल क्रेटर 'सी ऑफ क्राइसिस' की जांच करना है।

यह लैंडर चांद की मिट्टी का विश्लेषण करेगा। इसमें एक ड्रिल भी लगाई गई है, जो चांद की सतह से 3 मीटर नीचे जाकर वहां का तापमान रिकॉर्ड करेगी।

ब्लू घोस्ट ने लैंडिंग के कुछ देर बाद ही चंद्रमा से तस्वीरें भेजना शुरू कर दी थी। फायरफ्लाई कंपनी ने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर शेयर किया है।

जुगनू की प्रजाति के नाम पर रखा ब्लू घोस्ट नाम 

ब्लू घोस्ट का नाम अमेरिका में जुगनू की एक दुर्लभ प्रजाति के नाम पर रखा गया है। कंपनी के मुताबिक चार पैरों वाला यह छोटा लैंडर 6 फुट 6 इंच (2 मीटर) लंबा और 11 फुट (3.5 मीटर) चौड़ा है।

इस मिशन में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी सहयोगी है। एक अन्य कंपनी इन्ट्यूटिव मशीन्स को भी उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उसका एथेना स्पेस यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर जाएगा।

14 दिन का है ब्लू घोस्ट मिशन

इससे पहले इन्ट्यूटिव मशीन्स चांद पर उतरने वाली पहली प्राइवेट कंपनी थी। इसका अंतरिक्ष यान ओडीसियस पिछले साल 22 फरवरी को चांद पर पहुंचा था। हालांकि यह अंतरिक्ष यान एक गड्ढे की ढलान पर उतरा था, जिससे इसके लैंडिंग गियर टूट गए थे और ये पलट गया था।

ब्लू घोस्ट ने लैंडिंग से पहले दो हफ्ते तक चंद्रमा की परिक्रमा की और फिर आसानी से लैंड कर गया।

ब्लू घोस्ट मिशन करीब 14 दिन यानी चांद के एक दिन के बराबर है। यह मिशन पूरी तरह सफल हो जाता है तो इससे चांद तक इंसानी पहुंच को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इंसान ने 1972 में आखिरी बार चांद पर कदम रखा था 

ओपन यूनिवर्सिटी के प्लेनेटरी साइंस रिसर्चर डॉ. शिमोन बार्बर ने BBC को बताया कि यह चांद पर सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला प्राइवेट मिशन है। हम चांद पर जाकर हम अंतरिक्ष में रोबोटिक उपकरणों को चलाना सीख सकते हैं।

चांद के वातावरण काफी कठिन है। यह कभी बहुत ज्यादा गर्म तो कभी बहुत ज्यादा ठंडा होता है। यहां बहुत ज्यादा धूल और रेडिएशन है।

इंसान ने आखिर बार 1972 में अपोलो 17 मिशन के दौरान चंद्रमा पर कदम रखा था। डॉ. बार्बर ने बताया कि अपोलो मिशन बेहद सफल रहे। लेकिन वे 'टच एंड गो' मिशन थे।

उस समय अंतरिक्ष यात्री वहां तीन दिन रहते थे और फिर उन्हें वापस लौटना पड़ता था, क्योंकि इसकी लागत अरबों डॉलर में थी। यह टिकाऊ नहीं था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement