भारत की तारीफ और अमेरिका पर निशाना, चीनी मीडिया ने किसे बताया G20 के रंग में भंग डालने वाला
Updated on
09-09-2023 01:33 PM
वॉशिंगटन: भारत में 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन शनिवार और रविवार को आयोजित हो रहा है। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं हो रहे हैं। लेकिन दुनिया भर के नेता भारत पहुंचे हैं। इस बीच चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत की मेजबानी से जुड़ा एक लेख लिखा है। इसमें उसने भारत की तारीफ की है। वहीं पश्चिमी देशों पर निशाना साधा। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि भारत पहली बार इतने बड़े पैमाने पर बहुपक्षीय राजनयिक शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है। तैयारियों को देख कर ऐसा लगता है कि भारत इसे बेहद महत्व देता है। भारत को लगता है कि इसका सफल आयोजन उसके कद को दुनिया में बढ़ाएगा।
इसके आगे लेख में लिखा गया कि, 'अमेरिका और पश्चिमी देश जो अक्सर भारत के साथ खड़े होने का दावा करते हैं, उन्होंने जी-20 देशों के बीच मतभेदों को प्रचारित किया है। जी 20 दुनिया का एक प्रमुख आर्थिक सहयोग मंच है, लेकिन यहां वह अपने एजेंडे को बढ़ावा देना चाहते हैं।' ग्लोबल टाइम्स ने इस बात पर चिंता जताई कि पश्चिम के कारण ही संभवतः पहली बार इतिहास में हो सकता है कि संयुक्त विज्ञप्ति जारी न की जाए। भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए छह प्राथमिकताओं हरित विकास और जलवायु वित्त, समावेशी विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन और सामाजिक आर्थिक प्रगति के लिए महिला सशक्तिकरण में सुधार की घोषणा की है।
'रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ज्यादा ध्यान'
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि पश्चिमी देश इन एजेंडों की जगह रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अपना ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। भारत ने यूक्रेन के प्रतिनिधि को जी-20 में नहीं बुलाया है। ग्लोबल टाइम्स ने तारीफ करते हुए लिखा, 'इन एजेंडों की शृंखला से यह देखने मुश्किल नहीं कि भारतीय पक्ष आर्थिक सुधार और बहुपक्षीय कूटनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है, जो हमेशा से जी-20 मंच का मुख्य विषय रहा है।' लेकिन पश्चिम और अमेरिका ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते।
'पश्चिम जी20 को तोड़ना चाहता है'
पश्चिमी देशों पर हमला बोलते हुए ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, 'पिछले साल इंडोनेशिया के बाली में हुए शिखर सम्मेलन के बाद से पश्चिम ने जी-20 को तोड़ने की इच्छा दिखाई है। इस साल उन्होंने अपने प्रयास को तेज कर दिया है।' ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता में पश्चिमी देशों ने लगातार भारत-चीन संघर्षों को हवा दी है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि अमेरिका ने चीन से कहा था कि हम स्पॉइलर (रंग मे भंग करनेवाला) न बनें। हम भी अमेरिका से यही कहना चाहते हैं कि वह रंग मे भंग करनेवाला न बने।
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…