यह पहली बार है जब KSE100 ने 85 हजार का आंकड़ा पार किया है। हालांकि सेंसेक्स भी 85 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है लेकिन पिछले कुछ दिनों से आई गिरावट के कारण यह फिसलकर 82 हजार से नीचे आ गया है। भारतीय शेयर मार्केट में 27 सितंबर से गिरावट आ रही है। हालांकि आज इसमें कुछ सुधार दिया। मार्केट खुलने के शुरुआती एक घंटे में सेंसेक्स में 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव जारी था।
कैसी है पाकिस्तान के शेयर मार्केट की स्थिति?
कितनी है पाकिस्तान के शेयर मार्केट की वैल्यू?
क्यों आई पाकिस्तानी मार्केट में तेजी?
- कई सेक्टर जैसे ऑइल, गैस, बैंकिंग, सीमेंट आदि में बूम आया है जिसकी वजह से पाकिस्तानी मार्केट में तेजी आई।
- पाकिस्तान को आईएमएफ ने 7 बिलियन डॉलर के कर्ज को भी मंजूरी दी है। इससे भी काफी फर्क पड़ा है।
- पाकिस्तान की मुद्रास्फीति में कमी आई है। वहीं सरकार ने बेहर आर्थिक नीतियों के लिए भी कुछ योजनाएं बनाई हैं।
- यील्ड में गिरावट से भी निवेशकों का रुख हाई रिटर्न के लिए शेयर मार्केट की तरफ बढ़ा है।











