ऐपल के आईफोन 16 सीरीज के लिए भारतीयों में गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है। ऐपल के तमाम स्टोरों के आगे लंबी लाइन लगी हैं। ऐपल आईफोन 16 खरीदने के लिए लोग साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में लंबी कतार में खड़े दिखे। मायानगरी के बीकेसी स्थित स्टोर के बाहर उज्ज्वल शाह नाम के एक ग्राहक ने बताया, 'मैं अहमदाबाद से आया हूं। मैं पिछले 21 घंटों से कतार में खड़ा हूं। मैं कल सुबह 11 बजे से यहां हूं। आज सुबह 8 बजे स्टोर में प्रवेश करने वाला मैं पहला व्यक्ति होऊंगा। मैं आज बहुत उत्साहित हूं...पिछले साल मैं 17 घंटे तक कतार में खड़ा रहा था।'
लोगों में जबरदस्त क्रेज
कई तरह के मिल रहे हैं ऑफर
ऐपल एक ट्रेड-इन प्रोग्राम भी दे रहा है, जिसमें आप अपने पुराने फोन के बदले में 4,000 रुपये से लेकर 67,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यह छूट नए आईफोन 16 की खरीद पर सीधे लागू की जा सकती है। इस पूरी प्रक्रिया को आप ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। आईफोन 16 खरीदने वालों को एपल म्यूजिक, एपल TV+ और एपल आर्केड मुफ्त में मिलेगा। मतलब आपको नए फोन के साथ पूरा मनोरंजन पैकेज मुफ्त में मिलेगा।











