इंडिगो और एयर इंडिया को टक्कर देगी यूपी की यह एयरलाइन, सरकार से मिली हरी झंडी

इंडिगो और एयर इंडिया को टक्कर देगी यूपी की यह एयरलाइन, सरकार से मिली हरी झंडी
नई दिल्ली: देश के एविएशन सेक्टर में एक नई एयरलाइन उड़ान भरने को तैयार है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश की सबसे नई एयरलाइन शंख एयर को अपना ऑपरेशन शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उड़ानें शुरू करने से पहले एयरलाइन को एविएशन रेगुलेटर DGCA से मंजूरी की आवश्यकता होगी। यह उत्तर प्रदेश की पहली शेड्यूल्ड एयरलाइन होगी जिसका हब लखनऊ और नोएडा में होगा। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार एयरलाइन का लक्ष्य देश के प्रमुख शहरों को जोड़ना है। कंपनी का फोकस उन रूट्स पर रहेगा जहां डिमांड ज्यादा है और विकल्प कम हैं।
Advertisement