नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने साल 2030 तक खुद को 'नेट जीरो कार्बन एमिटर' बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए रेलवे कई नए कदम उठा रहा है। इसमें हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें चलाना भी शामिल है। पहली हाइड्रोजन ट्रेन अगले साल यानी 2024-25 में शुरू हो सकती है। इससे पहले, इस साल के आखिर तक इसकी टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। यह पहली हाइड्रोजन ट्रेन दिल्ली डिवीजन के 89 किलोमीटर लंबे जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का खत्म होने वाला है इंतजार... कब तक दौड़ेगी आ गई डेट, ये होगा रूट











