सूत्रों ने कहा कि नया कॉन्सेप्ट स्टोर मास सेंगमेंट में प्रवेश करने की इसकी रणनीति का हिस्सा है। इसका पहला स्टोर बेंगलुरु में खोला गया है। कंपनी गुरुग्राम, पुणे और हैदराबाद सहित प्रमुख शहरों में और अधिक आउटलेट जोड़ने की योजना बना रही है। टाटा पहले से ही एक महंगे कॉस्मेटिक्स स्टोर फॉर्मेट टाटा क्लिक पैलेट के साथ ब्यूटी सेगमेंट में प्रवेश कर चुका है। जुडियो टाटा के लिए एक बड़ी सफलता रही है और अब यह देश के सबसे बड़े परिधान ब्रांडों में से एक है।
जूडियो की सफलता
यह ट्रेंट के लिए सबसे तेजी से बढ़ने वाला फॉर्मेट रहा है। इसमें FY22 में स्टोर की संख्या और FY24 में राजस्व के मामले में वेस्टसाइड को पीछे छोड़ दिया। इस साल जून तक, कंपनी के पास 228 वेस्टसाइड स्टोर, 559 जूडियो स्टोर और अन्य लाइफस्टाइल कॉन्सेप्ट में 36 स्टोर थे। जूडियो ने राजस्व के साथ-साथ स्टोर के मामले में अधिकांश मौजूदा कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। जानकारों का कहना है कि ब्यूटी में भी इसी तरह के रुझान की उम्मीद है।











