फर्श पर गिरकर बची जान
उन्होंने बताया, 'डेबोरा और श्लोमी ने यह सुनिश्चित किया कि वे बेटे पर गिरें, जिससे उसकी जान बच सके। हालांकि एक गोली उसके पेट में लगी, लेकिन वह बच गया।' इसी तरह का एक विडियो वायरल है, जिसमें एक कपल अपने बेटे और बेटी के साथ फर्श पर बैठा नजर आ रहा है। विडियो में हमास के हथियारबंद आतंकी को देखा जा सकता है। माता-पिता ने अपने बच्चों को सांत्वना दी और उन्हें फर्श पर लेटने के लिए कहा, क्योंकि हमास के आतंकी उनके घर से गोलीबारी कर रहे थे।

घटना पर जताया अफसोस
सीबीएस न्यूज के मुताबिक इलान ट्रोएन ब्रैंडिस में इजरायली प्रोफेसर हैं। साथ ही स्कूल में शूस्टरमैन सेंटर ऑफ इजरायल स्टडीज के संस्थापक निदेशक भी हैं। हमलों के दौरान वह इजरायल में ही थे। इस बीच, उनका पोता अब दक्षिणी इजरायल के एक अस्पताल में है और ठीक रहा है। ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, 'हमें यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि प्रोफेसर ट्रोएन ने इजरायल में हो रही दुखद घटनाओं में अपनी बेटी और दामाद को खो दिया है।

उन्होंने आगे कहा, 'ब्रैंडिस के पूर्व छात्र इलान और उनका परिवार लंबे समय से ब्रैंडिस समुदाय के मूल्यवान सदस्य रहे हैं,और हम इलान, उनकी पत्नी कैरोल और उनके पूरे परिवार को अपने विचारों में रखते हैं। हम कड़े शब्दों में आतंकवाद की निंदा करते हैं जैसा कि हमने आज निर्दोष नागरिकों के खिलाफ होते देखा है।' शनिवार को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था। इसमें 700 से ज्यादा इजरायलियों की मौत हो गई है। कई लोग अभी तक हमास के कब्जे में है। इजरायली सेना ने दक्षिणी रेगिस्तानी इलाकों में हजारों सैनिकों को तैनात किया गया था।