अरबी अखबार ओकाज की एक रिपोर्ट के अनुसार, माजिद अल कसाबी ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि धार्मिक और राष्ट्रीय प्रतीकों के गलत इस्तेमाल होने के कुछ लगातार सामने आए हैं। ऐसे में इन प्रतीकों की पवित्रता को बनाए रखने और इनके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये कदम देश की सरकार के धार्मिक प्रतीकों की पवित्रता बचाने के लिए समर्पण को दिखाता है।
कारोबारियों को करने होंगे नीतियों में बदलाव
रिपोर्ट कहती है कि यह निर्णय आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने के 90 दिन बाद प्रभावी हो जाएगा। इससे कारोबारियों को नए नियमों को समायोजित करने और इसके हिसाब से अपनी नीतियों में बदलाव करने की इजाजत दी जाएगी। सऊदी के वाणिज्य मंत्रालय ने इससे पहले प्रकाशनों, वस्तुओं और मीडिया विज्ञप्ति सहित वाणिज्यिक लेनदेन में राज्य के ध्वज, राज्य प्रतीक और नेतृत्व और अधिकारियों की छवियों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था।











