दिल्ली और मुंबई में MP के खिलाड़ियों ने दिखाया दम:खेलो इंडिया पैरा गेम्स और राष्ट्रीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता, 10 पदक जीते

दिल्ली और मुंबई में MP के खिलाड़ियों ने दिखाया दम:खेलो इंडिया पैरा गेम्स और राष्ट्रीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता, 10 पदक जीते

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 और चौथी राष्ट्रीय ओपन थ्रो प्रतियोगिता 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। इन प्रतियोगिताओं में राज्य के पैरा और एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 3 कांस्य और 1 रजत पदक अपने नाम किए।

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025

दिल्ली में 20 से 27 मार्च तक आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम्स में मध्यप्रदेश के पैरा खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते।

अर्पित शर्मा का विशेष प्रदर्शन

अर्पित शर्मा ने टी-36 कैटेगरी में 100 मीटर में रजत और 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। वे भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में प्रशिक्षक मुजीब खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

खेल मंत्री ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के खेल विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।


Advertisement