कंपनी की इस साल अपने अमेरिकी पोर्टफोलियो में 250 और होटल जोड़ने की योजना है। ओयो मोटेल 6 और स्टूडियो 6 ब्रांड को और मजबूत करने के लिए अपने प्रौद्योगिकी स्टैक और वैश्विक वितरण नेटवर्क का लाभ उठाकर इस अधिग्रहण पर काम करेगा। मोटेल 6 का फ्रैंचाइजी नेटवर्क $1.7 अरब का ग्रॉस रूम रेवेन्यू कमाता है। ओयो इंटरनेशनल के सीईओ गौतम स्वरूप ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण हमारे जैसी स्टार्टअप कंपनी के लिए हमारी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मोटेल 6 की मजबूत ब्रांड पहचान, वित्तीय प्रोफाइल और अमेरिका में नेटवर्क के साथ ओयो की उद्यमशीलता की भावना मिलकर नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी।
कब आएगा आईपीओ
रितेश अग्रवाल की अगुवाई वाली ओयो पिछले कुछ समय से अपने आईपीओ की योजना को टाल रही है। उसकने एक बार फिर आईपीओ के लिए मसौदा फाइल करने की योजना बनाई है। कंपनी को फाइनेंशियल ईयर 2024 में 229 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी ने पहली बार मुनाफा कमाया है। दुनिया के 80 देशों के 800 शहरों में कंपनी का बिजनस फैला हुआ है। रितेश अग्रवाल देश में सबसे कम उम्र के बिलिनेयर्स में शामिल हैं।











