अब स्पैम कॉल का नहीं सताएगा डर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुरू की यह सर्विस

अब स्पैम कॉल का नहीं सताएगा डर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुरू की यह सर्विस
नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) के दिन शीघ्र ही फिरने वाले हैं। इस तरह की भविष्यवाणी आज केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jtotiraditya Scindia) ने की। उन्होंने आज यहां बीएसएनएल के नए लोगो का तो अनावरण किया ही, साथ ही कंपनी की ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सात नई सेवाओं की शुरुआत की।
Advertisement