कांवड़ यात्रा में नमो भारत ट्रेन बनी पहली पसंद
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस दौरान गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर और मोदीनगर के नमो भारत स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में 40 फीसदी से ज्यादा तक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सड़क मार्गों पर ट्रैफिक और कई रास्ते बंद होने के कारण लोग तेज और समय पर पहुंचने के लिए नमो भारत को पसंद कर रहे हैं।
