Jio ने देश का सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा पैक लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत सिर्फ 15 रुपये है और इस कीमत पर आपको अनलिमिटेड इंटरनेट चलाने के लिए मिल जाएगा। यह रिचार्ज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जिन्हें केवल एक दिन के लिए भारी मात्रा में डेटा की आवश्यकता होती है। इसका मतलब है कि इस प्लान की वैधता 24 घंटे की रहेगी और आप एक दिन के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट चला पाएंगे। इसका फायदा वो लोग भी उठा सकते हैं, जो बिना इंटरनेट वाला कॉलिंग प्लान रिचार्ज कराते हैं। आइए इस प्लान के बारे में सभी चीजें जान लेते हैं।
15 रुपये वाले प्लान में Jio ने क्या दिया?
Jio का 15 रुपये वाला प्लान एक डेटा पैक है। इसमें 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G इंटरनेट मिलता है। इसका इस्तेमाल तब किया जा सकता है, जब फोन में बड़ा गेम, सॉफ्टवेयर अपडेट या क्लाउड पर डेटा बैकअप लेना हो।
इसके अलावा वे लोग जो अब बिना डेटा वाला प्लान रिचार्ज कराएंगे, वे भी डेटा की जरूरत महसूस करने पर 15 रुपये वाले प्लान का फायदा उठा सकेंगे।
डेटा शेयरिंग भी संभव
इस प्लान की खासियत है कि इसमें आप अपने फोन के हॉट-स्पॉट की मदद से डेटा को दूसरे डिवाइसेज के साथ शेयर भी कर पाएंगे। सफर के दौरान या घर के बाहर जहां WiFi उपलब्ध न हो, वहां भी यह प्लान सभी के काम आ सकता है।
इसके अलावा इस प्लान का फायदा WFH के साथ-साथ भारी वर्क फाइल्स, वीडियो प्रोजेक्ट्स या क्लाउड पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए भी लिया जा सकता है।
Airtel-Vi क्या ऑफर करते हैं?
इस प्लान के मुकाबले में Airtel का सबसे सस्ता पैक 22 रुपये से शुरू होता है। इसमें 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 1GB डेटा मिलता है। वहीं Airtel के पास एक दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा वाला भी एक प्लान है जिसकी कीमत 49 रुपये हैं।
वहीं Vi का सस्ता बेसिक बूस्टर प्लान 22 रुपये में 1 दिन के लिए 1GB डेटा देता है, जबकि 1 दिन के अनलिमिटेड डेटा के लिए Vi भी 49 रुपये का पैक ऑफर करता है।
इस लिहाज से जियो का 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा देना फिलहाल बाजार में सबसे किफायती ऑप्शन साबित हुआ है।

