त्योहारों की सीजन चल रहा है। दिवाली आने वाली है और ऐसे में अपने ग्राहकों के लिए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो फेस्टिव ऑफर लेकर आई है। कंपनी ग्राहकों को पांच महीनों के लिए फ्री वाई-फाई सर्विस दे रही है। Jio ने अपनी आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि कंपनी इस ग्राहक 5 महीने के लिए फ्री Jiohome की सर्विस पा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को क्लेम करना होगा। कंपनी ने क्लेम करने का तरीका भी बताया है। आइये, जानते हैं।
पांच महीने के लिए फ्री
जियोहोम के इस खास ऑफर के तहत ग्राहकों के मनोरंजन को एक नया अपग्रेड मिलने जा रहा है। अगर आप भी अपने घर पर बिना किसी रुकावट के बेहतरीन टीवी शो, फिल्में और हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठाना चाहते हैं, तो यह अच्छा मौका है।
जियो के इस फेस्टिव ऑफर के तहत यूजर्स को पूरे 5 महीने के लिए JioHome की सर्विस बिल्कुल फ्री दी जा रही है। दस महीने का रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 15 महीने की सर्विस मिल जी जा रही है। इसका मतलब है कि अगर आप 10 महीने वाला रिचार्ज कराते हैं तो आपको पांच महीने की वैलिडिटी एक्स्ट्रा मिलेगी। इस ऑफर का उद्देश्य त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के प्रीमियम एंटरटेनमेंट और डिजिटल सेवाओं का एक्सपीरियंस देना है।
एक मिस्ड कॉल से हो जाएगा काम
इस शानदार ऑफर का लाभ उठाना बेहद आसान और सीधा है। इसके लिए ग्राहकों को किसी लंबी प्रोसेस को फॉलो नहीं करना है। यूजर्स को बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से दस अंकों वाले फोन नंबर 8219582195 पर एक मिस कॉल देना होगा। जैसे ही आप इस नंबर पर मिस कॉल देंगे, जियो की ओर से आपके नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा। इसके बाद प्रोसेस को पूरा करके आसानी से 5 महीने के फ्री जियोहोम के लिए क्लेम कर सकते हैं।
दो महीने के साथ एक महीने की सर्विस फ्री
जियो के इस फेस्टिव ऑफर के अलावा, आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जियो अपने ग्राहकों के लिए 2 महीने के JioHome प्लान के साथ एक महीने की सर्विस फ्री दे रहा है। इस प्लान में 100 Mbps इंटरनेट स्पीड मिलती है, जिसकी कीमत 2122 रुपये है। ग्राहक ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाकर Claim now बटन के जरिए इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

