भोपाल: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उन्होंने भगवान कृष्ण को लेकर टेढ़े-मेढ़े वाले बयान को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाबा रामदेव ने इसे लेकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान मंच से बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी कह दिया है।
अरे तेरी मति मारी गई पाखंडी
दरअसल, बाबा रामदेव का कार्यक्रम झारखंड के जमशेदपुर में था। देवी-देवताओं की तुलना पर उन्होंने मंच से कहा कि पहले तुलना की और फिर माफी मांग ली। इसके बाद बांके बिहारी के दर पर जाकर मत्था टेक लिया। उसके बाद भी बोल रहा है कि कृष्ण तो टेढ़े ही हैं। बाबा रामदेव मंच से झल्लाते हुए कहते हैं कि अरे तेरी मति मारी गई पाखंडी।
हम जानबूझकर बोल रहे
पाखंडी... बाबा कहते हैं कि हम जानबूझकर बोल रहे हैं। ऐसे वाक्य मत बोलो। समाज में किसी को हल्की बात बोलने का अधिकारी नहीं है। हर बात की मर्यादा होती है। देवी-देवताओं में तुलना नहीं करते। हंसी-ठिठोली में भी अपनी अवतारी सत्ताओं अपमान नहीं करते हैं।
ना समझे तो मंच पर बोलना पड़ता
बाबा रामदेव ने कहा कि अगर ऐसा कोई करता है तो हम समझाते हैं। अगर नहीं समझता है तो हम मंच से बोलते हैं। कल को कोई यह न बोले कि स्वामी रामदेव के रहते हुए कोई व्यक्ति पाखंड कर रहा था और स्वामी रामदेव ने नहीं टोका। इसलिए हमने मंच से ठोका है। लोगों को पता लगना चाहिए तुम सनातन के नाम पर ढोंग, आडंबर और पाखंड नहीं कर सकते हो। हमारे भीतर पीड़ा होती है और विक्षोभ होता है।
रामदेव ने कहा कि हम साधु हैं। हम कभी भी विक्षिप्तता वाली बातें नहीं करेंगे। बाबा रामदेव का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने कुंडा में राम कथा के दौरान बाबा बागेश्वर के साथ मंच साझा किया था।
रगड़ा नाक
इस विवाद के बीच धीरेंद्र शास्त्री एक दिन पहले ही वृंदावन पहुंचे थे। बांके बिहारी के दर पर उन्होंने नाक रगड़ा था। लेकिन फिर भी टेढ़े-मेढ़े वाला बयान दिया था। इसी बात को लेकर बाबा रामदेव भड़क गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री को लेकर पहले से ही यादव महासभा ने मोर्चा खोल रखा है।

