13 सितंबर को रामदेव जयंती और तेजा दशमी के कारण राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे। उसके अगले दिन दूसरा शनिवार होने का कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी जबकि 15 सितंबर को रविवार है। 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 17 सितंबर को इंद्र जात्रा त्योहार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 18 सितंबर को श्री नारायण गुरु जयंती के कारण केरल में बैंकों में छुट्टी रहेगी। 21 सितंबर से 23 सितंबर तक भी कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि के कारण केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 22 सितंबर को रविवार है जबकि 23 सितंबर को वीर शहीदी दिवस के कारण हरियाणा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
छह दिन की छुट्टी
14 सितंबर — दूसरा शनिवार/ओणम - पूरे भारत में
15 सितंबर - रविवार - पूरे भारत में
16 सितंबर — ईद-ए-मिलाद (सोमवार) - पूरे भारत में
17 सितंबर - इंद्र जात्रा (मंगलवार) - सिक्किम
18 सितंबर — श्री नारायण गुरु जयंती (बुधवार) — केरल











