भारतपे से अशनीर ग्रोवर का पूरी तरह पत्ता साफ! क्या था कोफाउंडर और कंपनी के बीच विवाद
नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट कंपनी भारतपे और उसके कोफाउंडर रहे अशनीर ग्रोवर के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों पक्षों ने इसके लिए एक समझौता किया है। इसके मुताबिक अशनीर ग्रोवर पूरी तरह कंपनी से बाहर हो जाएंगे। वह कंपनी से किसी भी रूप में नहीं जुड़े रहेंगे और शेयरहोल्डिंग का भी हिस्सा नहीं होंगे। भारतपे के एक प्रवक्ता ने कहा कि अशनीर ग्रोवर के कुछ शेयर Resilient Growth Trust को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे और बाकी शेयर उनका फैमिली ट्रस्ट ट्रांसफर करेगा। दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ दायर मामलों को आगे नहीं बढ़ाने पर सहमति जताई है।











