अनिल अंबानी को मिलने वाला है 925 करोड़ का चेक! जानिए कौन कर रहा है रिलायंस पावर में निवेश

अनिल अंबानी को मिलने वाला है 925 करोड़ का चेक! जानिए कौन कर रहा है रिलायंस पावर में निवेश
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी के अच्छे दिन आने वाले हैं? उनकी कंपनियां तेजी से अपना कर्ज कम कर रही हैं। साथ ही अब उनकी कंपनियों को निवेशक भी मिलने लगे हैं। शेयर बाजार ऑपरेटर संजय डांगी और इक्विटी निवेशक संजय कोठारी अनिल अंबानी की पावर कंपनी रिलायंस पावर में 925 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए तैयार हैं। ये दोनों हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स हैं। कंपनी का शेयर लगातार पिछले चार दिनों से अपर सर्किट छू रहा है। साल 2008 में 11,560 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली रिलायंस पावर अपने प्रमोटरों और चुनिंदा निवेशकों को नए इक्विटी शेयर या परिवर्तनीय वारंट जारी करके कुल 1,525 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
Advertisement