Select Date:

अली-फरहान ने एक ही कमरे में मिलकर किया रेप:एक-दूसरे के वीडियो भी बनाए, दुष्कर्म केस में पांचवीं पीड़िता का चौंकाने वाला खुलासा

Updated on 02-05-2025 11:13 AM

भोपाल के निजी कॉलेज की पांच छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में एक और खुलासा हुआ है। यह खुलासा 5वीं पीड़िता के बयान में हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि अली और फरहान ने एक ही कमरे में उसके साथ मिलकर रेप किया था।

घटना एक साल पुरानी है। दोनों ने दुष्कर्म करते हुए एक दूसरे के वीडियो भी शूट किए थे। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी।

एक सहेली के माध्यम से वह फरहान के संपर्क में आई थी। फरहान के जरिए अली से दोस्ती हुई। डिनर के बहाने उसे अशोका गार्डन थाना इलाके में एक रूम में बुलाया गया।

यहां उसे खाने के बाद गांजे से भरी सिगरेट पिलाई फिर आरोपियों ने बारी-बारी रेप किया। पुलिस के मुताबिक 22 साल की 5वीं पीड़िता फिलहाल भोपाल में ही रहती है।

इंदौर से सबूत जमा कर लौटी पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस फरहान को इंदौर ले गई थी। वहां पुलिस ने अहम सबूत जमा किए हैं। इंदौर के जिस रूम में फरहान ने पीड़िता के साथ रेप किया। वहां की शिनाख्त भी करा ली गई है।

पीड़िता ने फरहान द्वारा उसके घर के बाहर हंगामा करने के मामले में डायल 100 पर शिकायत की थी। इवेंट मिलने के बाद एफआरवी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद युवती संबंधित थाने पहुंची थी, हालांकि वहां कार्रवाई नहीं की गई। इस बात की पुष्टि भी पुलिस की जांच में हो चुकी है।

डीसीपी बोले- मानव तस्करी के एंगल पर भी जांच डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बात के तथ्य जांच में आए हैं कि आरोपी अन्य व्यक्तियों के पास युवतियों को भेजते थे। मामले में मानव तस्करी के एंगल पर भी जांच कर रहे हैं।

साहिल की क्लास में आने वाली युवतियों से भी होगी पूछताछ पुलिस को साहिल की डांस क्लास में 30 युवतियों के होने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। इन युवतियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। इनमें किसी के भी साथ कुछ गलत किए जाने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लड़कियों को सप्लाई करने के एंगल पर भी जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों द्वारा लड़कियों को डरा-धमकाकर और कितने लोगों से संबंध बनाने पर मजबूर किया गया है। इसके एवज में वह कितने पैसे लिया करते थे। साहिल अपने द्वारा ट्रेंड लड़कियों को शहर के कई हाई प्रोफाइल, होटलों, नाइट क्लब और पार्टियों में लेकर जाया करता था।

पब और लाउंज पर कसेगा शिकंजा

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि उनके जोन के सभी पब और लाउंज के संचालकों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए जा चुके हैं कि रात 11 बजे तक इन्हें बंद किया जाए। इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्स ने दुबई के कारोबारी से दस साल पहले अपना-अपना धर्म निभाने की शर्त पर शादी की थी। अब आरोपी पति ने इस्लाम…
 02 May 2025
 भोपाल। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को जमा निधि पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम त्रैमास (अप्रैल से जून) तक के लिए ब्याज…
 02 May 2025
मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) में मप्र टूरिज्म की ओर से लगाया गया अतुलनीय मध्यप्रदेश पवेलियन दुनियाभर से आए कलाकारों, इनोवेटर्स, निवेशकों और नीति निर्माताओं के…
 02 May 2025
भोपाल के निजी कॉलेज की पांच छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में एक और खुलासा हुआ है। यह खुलासा 5वीं पीड़िता के बयान में हुआ है। उसने पुलिस को बताया…
 02 May 2025
नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लिए मध्यप्रदेश को दी जाने वाली राशि के प्रावधानों की घोषणा कर दी है। चालू वित्त वर्ष में केंद्र ने…
 02 May 2025
अगर गांधी आज होते, तो वो नेताओं की तरह संसद में बैठकर भाषण नहीं देते, बल्कि जिलों में जाकर लोगों के बीच रहकर काम करते। धर्म अब बाजार और सत्ता…
 02 May 2025
राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार, 2 मई को शाम 4:30 बजे से लव जिहाद के खिलाफ सकल हिंदू समाज द्वारा व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन शहर…
 02 May 2025
प्रदेश के सभी जिलों में आज लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में नगरीय निकायों और पंचायत स्तर पर आयोजन करने की तैयारी है। इस दिन एक…
 02 May 2025
प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिना मान्यता के स्कूल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। अयोध्या नगर स्थित अरेंडी रोड पर आरपीएच गुरुकुल नामक स्कूल का संचालन किया…
Advertisement