भोपाल के करीब 40 इलाकों में मंगलवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें मंदाकिनी कॉलोनी, जानकी रेसीडेंसी, बड़वई, न्यू कोहेफिजा, बहेटा गांव, चांदबड़, शंकराचार्य नगर, इंद्रा नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में इस समय बंद रहेगी बिजली
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: कस्तूरबा नगर ए और बी सेक्टर, शास्त्री नगर, कलियासोत कॉलोनी और आसपास के इलाके।
सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक: मंदाकिनी कॉलोनी, खादिम चौराहा, गुरुकृपा टॉवर, अल्टीमेट आर्केड, जानकी रेसीडेंसी, फॉर्च्यून स्टेट, पैलेस ऑर्चर्ड और आसपास के इलाके।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: एलेक्सर गार्डन कॉलोनी, सिग्मा ग्रीन कॉलोनी, कम्फर्ट हाइट्स कॉलोनी, बड़वई, नाइस स्पेस कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, आइनॉक्स कॉलोनी, कमल नगर, जैन कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, सिल्वर स्टेट, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स और आसपास के इलाके।
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक: शंकराचार्य नगर, इंद्रा नगर, बहेटा गांव, बैरागढ़ स्थित एच वार्ड, जी वार्ड, एफ वार्ड, एमपीईबी कैंपस, आरोग्य केंद्र और आसपास के इलाके।
सुबह 11 से शाम 4 बजे तक: महामाई का बाग, चांदबड़, ग्राम गद्दा रोड और आसपास के इलाके।
दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक: भैंसाखेड़ी, बैरागढ़ मंडी और आसपास के इलाके।
दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक: प्लेटिनम प्लाजा और आसपास के इलाके।

