कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा” वाले बयान के विरोध में भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने इकट्ठा हुए। यहां से वे पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।
इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक कांग्रेस कार्यकर्ता के सिर में चोट लग गई। किसान कांग्रेस के नीमच जिला अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान धक्का-मुक्की में एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फूट गया।
भोपाल में प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। बैरिकेड के एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता फूल और लाठियां लेकर नारेबाजी कर रहे थे, जबकि दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जता रहे थे।
भोपाल में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए 3 लेयर की बैरिकेडिंग की थी। इसके बावजूद कार्यकर्ता बैरिकेड पार करने की कोशिश करते रहे।
भोपाल में प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं को भुजाएं दिखाकर चुनौती देता नजर आया। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
रामेश्वर शर्मा बोले- कांग्रेस गुंडों का गिरोह बन गई
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने खरगे की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि खरगे को अपने पद और संसदीय परंपराओं का ध्यान रखते हुए भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
बैरिकेड पर चढ़े बीजेपी कार्यकर्ता विधायक रामेश्वर शर्मा भगवान दास सबनानी
रेड क्रॉस हॉस्पिटल के सामने स्थिति तनाव पूर्ण हुई भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने बैरिकेड के एक तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में फूल और लाठियां लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता बैरिकेड परचढ़े हुए हैं
खरगे की टिप्पणी के बाद भाजपा का विरोध
दरअसल, पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान एक व्यक्ति की टिप्पणी के जवाब में उन्होंने कहा था, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला और इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया।
हेमंत खंडेलवाल बोले- गांधी परिवार के इशारे पर देते हैं बयान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने खरगे के बयान की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी राजनीति की मर्यादा का उल्लंघन है। उन्होंने सवाल उठाया कि खरगे अपने बयानों में मर्यादा का उल्लंघन खुद करते हैं या गांधी परिवार के इशारे पर ऐसा करते हैं।
मोहन यादव बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। राजनीतिक विरोध के दौरान भी गरिमा और शालीनता का ध्यान रखा जाना चाहिए।
शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया और राहुल गांधी से पूछे सवाल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खरगे जैसे वरिष्ठ नेता से मर्यादित भाषा की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ बताया।
शिवराज ने सोनिया गांधी से सवाल किया कि क्या खरगे ने उनके या राहुल गांधी के इशारे पर यह बयान दिया है? उन्होंने यह भी पूछा कि यदि ऐसा नहीं है, तो क्या कांग्रेस खरगे से इस्तीफा लेगी।
रामेश्वर शर्मा बोले- कांग्रेस गुंडों का गिरोह बन गई
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने खरगे की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि खरगे को अपने पद और संसदीय परंपराओं का ध्यान रखते हुए भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
विश्वास सारंग बोले- खरगे ने हद कर दी
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में भाषा की मर्यादा नहीं तोड़ी जानी चाहिए। उन्होंने खरगे की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लगातार राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं।
रविंद्र यति बोले- खरगे में दम है तो भाजपा पार्षद को हटाकर दिखाएं
भोपाल के भाजपा शहर अध्यक्ष रविंद्र यति ने खरगे की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “खरगे जी की मां ने दूध पिलाया हो तो वे भाजपा के किसी पार्षद को हटाकर दिखाएं।”
भोपाल में पीसीसी के बाहर लत लेकर खड़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
भोपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर दिए गए बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर रहे हैं। घेराव से पहले ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लाठियां लेकर तैनात हो गए हैं।
भोपाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकित दुबे ने कहा कि भाजपा ने प्रदर्शन की नई परिपाटी शुरू कर दी है। कोई भी विषय होने पर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में आकर अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं। पिछली बार कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर फाड़े गए थे।
दुबे ने कहा कि इस बार हमने तय किया है कि यदि भाजपा कार्यकर्ता अराजकता फैलाने आएंगे तो उनका लाठियों से स्वागत करेंगे। वहीं, यदि वे शांति से आएंगे तो उन्हें गुलाब देकर स्वागत करेंगे।

