भोपाल / जिला बदर अनावेदक फरहान कुरैशी उर्फ चिकना की सूचना की गंभीरता को लेते हुए घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यवाही करनें के निर्देश दिये तथा तत्काल ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे के निर्देशन में अति.रिक्त प्रभार श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त श्री कर्णिक श्रीवास्तव हबीबगंज संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संदीप कुमार पवॉर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की धडपकड हेतु टीम को लगाया गया।
घटना का विवरण- दिनांक 19/11/26 को दिवस अधिकारी डियूटी के दौरान रो.सा. क्र. 59, 61 पर जिला बदर के आरोपी फरहान उर्फ चिकना के जनता क्वाटर में उसके घर पर होने की प्राप्त सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर जनता क्वाटर आरोपी फरहान चिकना के घर के सामने पहुंचे तभी आरोपी अपने घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकलकर भाग गया जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर आम रोड़ जनता क्वाटर ऐशबाग में पकड़ा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम फरहान कुरैशी उर्फ चिकना पिता हसीब कुरैशी उर्फ रेहान खान उम्र 33 वर्ष नि. जनता क्वाटर ऐशबाग भोपाल का बताया आरोपी थाना ऐशबाग का सूचीबद्ध बदमाश है । जिसे माननीय न्यायालय श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के न्यायालय के आदेश प्र.क्र./पु.आयु./जि.ब./26/B/2026 भोपाल दिनाँक 16/04/2026 के माध्यम से आरोपी फरहान कुरैशी उर्फ चिकना पिता हसीब कुरैशी उर्फ रेहान खान उम्र 33 वर्ष नि. जनता क्वाटर ऐशबाग भोपाल को भोपाल एवं उससे लगे अन्य जिले विदिशा, सीहोर, राजगढ, रायसेन एंव नर्मदापुरम जिलो की राजस्व सीमाओ से 12 माह की कालावधि के लिये बाहर चले जाने का आदेश दिनाँक 17/04/26 के सांयकाल 05.00 बजे से प्रभाव शील किया गया है एंव आरोपी द्वारा जिला बदर आदेश की तामीली के संबंध में आदेश तामील होना बताया गया आरोपी थाना ऐशबाग के जिला बदर प्रकरण में जिलाबदर होते हुए जिला भोपाल की राजस्व सीमाओं में घूमता पाया गया आरोपी द्वारा श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के न्यायालय के आदेश का उल्लंघ करना पाया गया जिसका कृत्य धारा 14/15 म.प्र. रा.सु.अधि. पाया जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-
थाना ऐशबाग पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की जिला बदर का आरोपी फरहान कुरैशी उर्फ चिकना उसके घर पर है । जिला बदर का उल्लंघन करने वाले अनावेदक की पतारसी हेतु मुखबिर लगा कर सूचना प्राप्त कर एक पुलिस टीम लगाई गई तथा अनावेदक फरहान कुरैशी उर्फ चिकना की पतारसी कर उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया जो जिला बदर का उल्लंघन करते पाए जाने पर असल अपराध क्र. 484/2026 धारा 14/15 म.प्र. रा.सु.अधि.का पंजीबध्द कर आरोपी को मान न्याया पेश किया गया।
यह है कि आरोपी फरहान कुरैशी उर्फ चिकना थाना ऐशबाग निगरानी बदमाश है जिसके विरूध्द डेढ दर्जन ( कुल 18) अपराध दर्ज है । तथा पूर्व से आपराधिक पृष्ठ भूमि का आरोपी है। जो जिला बदर का उल्लंघन करते पाया गया।
धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक संदीप कुमार पवॉर , उनि लक्ष्मण राई , सउनि वसीमराजा, प्रआर 2748 राजेश निकुम , प्रआर मनीष, , प्रआर अमित कुमार करदाते ,प्रआर राजकुमार यादव, आर 1154 सुनील माधव, आर 4256 श्लोक पाठक ,आर 4577 अर्पित दुबे मआर रविना प्रजापति,मआर प्रियंका तुमराम की सराहनीय भूमिका रही
गिरफ्तार आरोपीः- फरहान कुरैशी उर्फ चिकना पिता हसीब कुरैशी उर्फ रेहान खान उम्र 33 वर्ष नि. जनता क्वाटर ऐशबाग भोपाल को भोपाल।

