युवकों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पी लिया जहरीला पदार्थ, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर किया बहुप्रसारित

युवकों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पी लिया जहरीला पदार्थ, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर किया बहुप्रसारित
भोपाल। शाहपुरा में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ(मॉस्किटो लिक्विड) पी लिया। यह कदम उठाने पहले दोनों ने मोबाइल पर वीडियो बनाया और उक्त वीडियों को इंटरनेट मीडिया के अलग - अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित कर दिया।पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता अवतार राजपूत ने इंटरनेट मीडिया बहुप्रसारित वीडियो में पारस मीणा और राहुल मीणा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

उसका कहना है कि दोनों मिलकर मेरे खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज करा रहे हैं। इससे उनकी मां परेशान है। इसी तरह पारस मीणा ने भी एक वीडियो इंटरनेट मीडिया के माध्यम व्‍हाट्सएप पर जारी किया और उसने अवतार सिंह राजपूत पर आरोप लगाते हुए कहा कि अवतार सिंह मेरे खिलाफ और भाई राहुल के खिलाफ साजिश करता है।

इनका कहना है

मॉस्किटो लिक्विड पीने वाले दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हैं। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक के बयान दर्ज कर लिए है, जबकि दूसरे के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।             रघुनाथ सिंह, थाना प्रभारी शाहपुरा

Advertisement