ये है पूरा मामला :
दिनाँक 08.09.26 को फरियादी इरशाद पिता अय्यूब खान उम्र 45 साल निवासी मकान नंबर 167 गली नंबर 03 जनता मेडिकल के पास काजीकैम्प थाना हनुमानगंज भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 06.09.26 को मेरा सवारी आटो क्रमांक MP047450 जनता मेडिकल स्टोर के पास काजीकैम्प से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 477/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही :
घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर रवाना की गई । दौराने तलास मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका पुट्टा मील के पास चोरी का आटो बेचने की फिराक मे घूम रहा है कि सूचना पर उक्त हुलिये के संदेही को घेराबंदी कर पकडा जिससे उक्त सवारी आटो के बारे मे पूछताछ किया जो चोरी करना स्वीकार किया बाद उक्त सवारी आटो अपराध क्रमांक 477/26 धारा 303(2) बीएनएस का चोरी का मशरूका होने से जप्त किया गया ।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता – विधि का उल्लंघन करने वाला एक बालक
थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,सउनि भरतलाल, आरक्षक 3498 राकेश मंडलोई,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी,आरक्षक 3679 सचिन सिहं ,आरक्षक 4748 अरविन्द बघेल की सराहनीय भूमिका रही है
