हनुमान जन्मोत्सव पर गौ माता का पूजन

हनुमान जन्मोत्सव पर गौ माता का पूजन
इन्दौर। गो सेवा समिति ग्रुप के सदस्यों ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व  पर श्री उमानंद आश्रम गौशाला देव धरम टंकी पर गौ माता का पूजन कर आरती की, सभी गौ माता को हरी मक्का की घास गेहूं का चौपड़ उड़द की चूरी आदि खिलाई गई। संस्था सदस्य विगत कुछ वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा तिथि एवं अमावस्या तिथि पर शहर की विभिन्न गौशालाओं में जाकर गौ माता को पौष्टिक आहार खिलाते हैं। इस अवसर पर महंत श्री आशुतोष महाराज और श्री राम गोपाल दास महाराज के सानिध्य में  मंत्रोचार  के साथ  सभी सदस्यों ने पूज्य गौ माता की पूजा की एवं आरती का प्रसाद वितरण कियागया । उक्त जानकारी ग्रुप के विजय शारदा, चंद्रशेखर नीमा एवं विष्णु गुप्ता ने दी। इस अवसर पर इंजीनियर अशोक मेहता (जोकी इंदौर सेंट्रल जेल में गौशाला बनवा रहे हैं), अनुराग नीमा, प्रकाश अजमेरा, लोकेश कोठारी, दिलीप भंडारी, अशोक शारदा, रामचंद्र काकानी, दुर्गा प्रसाद जोशी, गोविंद बियानी, प्रदीप फणसे, गिरधर नीमा, मनोहर लड्ढा, श्री मती निशा नीमा, श्रीमती शारदा अजमेरा , श्रीमती ममता कोठारी, मनोज नेमा, गिरधर नीमा, मनोज नीमा, गणेश नीमा, प्रहलाद  नीमा, ओमप्रकाश, बालकृष्ण नीमा, राजेंद्र नीमा, उमा नीमा, मनोहर लाल नीमा श्रीमती लक्ष्मी नीमा, प्रकाश चंद्र नीमा, राजा कोठारी बी एल सेठिया, विजय हेडा, प्रकाश नीमा श्रीमती प्रणेता नीमा, श्रीमती अरुणा नीमा, कमल नीमा, श्रीमती शकुंतला नीमा आदि सदस्य गण उपस्थित थे ।
Advertisement