गुना में जर्जर मकान गिरने से महिला की मौत; शहडोल में पलटी बस

गुना में जर्जर मकान गिरने से महिला की मौत; शहडोल में पलटी बस
 भोपाल, रायपुर। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। हालांकि यहां दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना कम ही है। मध्य प्रदेश के मंडला में आज सुबह बस पलटने से दो दर्जन लोग घायल हो गए। सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता का मंगलवार को निधन हो गया था, आज उज्जैन में उनका अंतिम संस्कार होगा। यहां पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें…

गुना में जर्जर मकान गिरने से महिला की मौत

गुना शहर के छिंगा चौराहे के पास बुधवार सुबह एक जर्जर मकान गिर गया। जिसमें 55 साल की महिला की मौत हो गई। महिला अपनी 13 साल की पोती के साथ वहां रहती थी। मकान गिरने के बाद आस-पास के लोग महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


शहडोल में बस पलटने से दो दर्जन यात्री हुए घायल

लखनऊ से छत्तीसगढ़ के कवर्धा जा रही बस आज सुबह 6 बजे मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस में 80 यात्री सवार थे और यह मिठौरी के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल यात्रियों को सिंहपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


उज्जैन में भूखीमाता मंदिर के पास होगा सीएम के पिता अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव का अंतिम संस्कार आज भूखीमाता मंदिर के पास होगा। अंतिम यात्रा प्रात: 11.30 बजे उनके निवास गीता कालोनी, अब्दालपुरा से प्रारंभ होगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट पर होगा।

Advertisement