भोपाल । शहर के महिला आयुर्वेद डॉक्टर के संगठन "वीमेन ऑफ़ विजडम" के भोपाल चैप्टर द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें एम्स भोपाल की शल्य चिकित्सक डॉ स्वागता ब्रह्मचारी ने सभी डॉक्टर्स को प्रारंभिक लक्षणों की जांच से संबंधित लक्षणों की विस्तृत जानकारी दी।साथ ही शहर की वरिष्ठ आयुर्वेद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति चोपड़ा ने स्त्रियों में प्रचलित pcos बीमारी पर आयुर्वेद उपचार विषय पर अपने अनुभव साझा किए तथा आयुर्वेद जीवन शैली के द्वारा इस बीमारी से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में भोपाल संभाग की लगभग 100 महिला आयुर्वेद डॉक्टर्स ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में आयुर्वेद के विकास और प्रचार के लिए अपने सतत प्रयासों के लिए नगर की वरिष्ठ महिला आयुर्वेद डॉ प्रोफेसर उर्मिला शुक्ला को वैध्यरत्नम अवार्ड से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में सभी डॉक्टर्स ने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया। आयोजन समिति सदस्य डॉ बिंदु राज, डॉ मौशमी, डॉक्टर नेहा जैन,डॉ विभा, डॉ आशी, डॉ नीरू कुंदवानी , डॉ मोनिका जैन
थीं। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर बबिता शर्मा ने बताया की यह संगठन नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार, अतिथि व्याख्यान, कार्यशाला आदि का आयोजन करता रहता है।











