भोपाल। 2021 अगस्त मे भारी बारिश के कारण आकाशवाणी कॉलोनी नेहरू नगर के पास हैप्पी होम्स परिसर से नजदीक मे नाला एवं नाले की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई था । जिसके कारण पुरी सोसाइटी एवं आस पास के क्षेत्र मे समस्या हो रही थी एवं वहा के रहवासी काफी परेशान थे ।
सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल रघुवंशी ने हार नही मानी लगातार आवेदन के माध्यम से नगर निगम मे अथक प्रयास करते रहे और एक जागरूक नागरिक एवं सोसाइटी अध्यक्ष का फ़र्ज़ निभाते रहे लगातार उनके इस प्रयास के बाद क्षेत्र मे नगर निगम द्वारा नाले की फाइल को पास किया गया एवं महापौर निधि से इस कार्य का काम शुरु हुआ। बता दें कि सोसाइटी अध्यक्ष राहुल रघुवंशी सामाजिक कार्यों मे सदा आगे रहते है एवं रघुवंशी समाज मे युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है ।











