नई सरकार बनने से पहले महंगे लोन से राहत मिलेगी या नहीं ? थोड़ी देर में चल जाएगा पता
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। लेकिन नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले सबकी नजर आरबीआई पर है। लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की पहली बैठक हुई है। कमिटी के अध्यक्ष और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास थोड़ी देर में इस बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देंगे। इससे तय होगा कि आने वाले दिनों में आपको महंगे होम लोन से राहत मिलेगी या नहीं। केंद्रीय बैंक ने आखिरी बार फरवरी, 2023 में रेपो दर बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया था और तब से उसने लगातार सात बार इसे यथावत रखा है। रिजर्व बैंक जिस रेट पर अन्य बैकों को कर्ज देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। रेपो रेट कम होने से ग्राहकों के लिए लोन सस्ते हो जाते हैं।











