Select Date:

कतर से भी भयानक प्रतिबंध लगाऊंगा... सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने यूएई के राष्ट्रपति को दी थी 'खुली धमकी'

Updated on 19-07-2023 01:28 PM
रियाद: खाड़ी के दो मुस्लिम देश इस समय एक दूसरे के विरोधी बन रहे हैं। अमेरिका के कम होते प्रभाव के बीच अब दोनों वर्चस्व की जंग लड़ रहे हैं। यह देश हैं सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले साल पत्रकारों से बातचीत में यूएई पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। मोहम्मद बिन सलमान और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच बढ़ती दूरियों के बीच यह धमकी आई है, जो क्षेत्रीय नीति और OPEC के सीमा से जुड़े मतभेद दिखाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में क्राउन प्रिंस ने पत्रकारों से ऑफ द रिकॉर्ड बातचीत की थी। उन्होंने यूएई को अपनी डिमांड की एक सूची भेजी थी और चेतावनी दी थी कि अगर यूएई ने क्षेत्र में सऊदी अरब के हितों को कमजोर करना जारी रखा तो वह उसके खिलाफ दंडात्मक कदम उठाएगा। इस दौरान बातचीत में उन्होंने यह तक कह डाला कि उन्होंने कतर पर जो प्रतिबंध लगाए थे, यह उससे भी ज्यादा बुरा होगा। 2017 में सऊदी अरब ने यूएई और बहरीन की मदद से कतर पर तीन साल से ज्यादा समय तक राजनयिक प्रतिबंध लगाए थे।

छह महीने से नहीं हुई बात

रिपोर्ट के मुताबिक खाड़ी क्षेत्र में अपने प्रभुत्व के लिए क्राउन प्रिंस और बिन जायद के बीच संघर्ष चल रहा है। दोनों के बीच छह महीने से कोई बातचीत नहीं हुई है। मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी पत्रकारों के साथ बातचीत में यूएई पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही देख लेने की चेतावनी दी थी। यह दरार मध्य पूर्व और दुनिया के तेल बाजारों में जियोपॉलिटिक्स और आर्थिक प्रभाव के लिए प्रतिस्पर्धा को दिखाती है। इस क्षेत्र में अमेरिका की कम भागीदारी से यह और भी ज्यादा बढ़ गया है। दोनों देश रूस और चीन के करीब पहुंच बनाने में लगे हैं।

अमेरिका को टेंशन

दोनों देशों के बीच बढ़े हुए तनाव ने अमेरिकी अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें डर है कि अगर दोनों देशों के संबंधों में दरार आई तो ईरान के खिलाफ सुरक्षा गठबंधन स्थापित करने, यमन में युद्ध को रोकने और मुस्लिम देशों के साथ इजरायल के संबंधों के विस्तार में बाधा पैदा होगी। यूएई लगातार अपनी अर्थव्यवस्था की निर्भरता को तेल से कम करने में लगा है। सऊदी अरब ने भी अब अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाना शुरू कर दिया है, जिससे वह यूएई के साथ सीधे संघर्ष में आ गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement