नॉनथाबुरी प्रोविंशियल पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी ने गोलीबारी के खुद को मार डाला। पुलिस ने अपराधी की पहचान एक स्टूडेंट के तौर पर की है। थाईलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं। घटना में घायल छात्रों और शिक्षकों का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने क्या बताया है
रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता ट्राइरोंग पिवपान ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि गोलीबारी की यह घटना राजधानी के उत्तर-पश्चिम में स्थित नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई। गृह मंत्रालय के स्थायी सचिव आरसिट संपंथरत ने पुष्टि की है कि हमलावर एक छात्र था, जो स्कूल के अंदर ही मौजूद था।गोलीबारी के एक घंटे बाद घटनास्थल पर लोग स्कूल के बाहर एक-दूसरे को दिलासा देते हुए और पुलिसर्मी स्कूल के अंदर घूमते दिखाई दिए। एक चश्मदीद ने बताया कि छात्रों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे क्लासरूम के अंदर छिप गए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने दरवाजा खटखटाया और उन्हें बाहर निकला।
थाईलैंड में बंदूक रखने का कल्चर
थाईलैंड में बंदूक रखने वालों की संख्या दक्षिण-पूर्व एशिया के दूसरे देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है। स्विट्जरलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे (एसएएस) के 2017 के डेटा के अनुसार, थाईलैंड में 10.3 मिलियन से ज्यादा आम लोगों के पास हथियार थे यानी हर 100 लोगों पर लगभग 15 बंदूकें थीं।यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के 2019 ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज डेटाबेस में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के अनुसार, फिलीपींस के बाद थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में दूसरे नंबर पर है, जहां बंदूक से हत्याएं सबसे ज्यादा होती हैं।
