70 साल की उम्र में रिटायर हो जाएंगे गौतम अडानी? ग्रुप ने जारी किया स्पष्टीकरण
कंपनी ने एक बयान में कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हाल ही में एक इंटरव्यू में गौतम अडानी ने बिजनस की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराधिकार योजना पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तराधिकार केवल एक इवेंट नहीं है, बल्कि एक यात्रा है और इसे ऑर्गेनिक, ग्रेजुअल और सिस्टमैटिक होना चाहिए। अडानी ने इसके लिए कोई निश्चित तारीख या समय का जिक्र नहीं किया था। साथ ही अडानी को पारिवारिक ट्रस्ट में उत्तराधिकारियों और इक्वल बेनिफिसियल इंटरेस्ट के बारे में गलत तरीके से कोट किया गया है। उन्होंने ग्रुप के बिजनसेज में अपने दो बेटों और दो भतीजों की भागीदारी का उल्लेख किया था।











