अचानक पाकिस्तान क्यों जा रहे यूक्रेनी विदेश मंत्री? जिन्ना के कंगाल देश से जेलेंस्की की हसरतें जानें
Updated on
13-07-2023 02:30 PM
इस्लामाबाद: यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा इस हफ्ते में पाकिस्तान का आपातकालीन दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वे पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच खाद्य संकट पर भी चर्चा होने की संभावना है। पाकिस्तान ने रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई की है। ये हथियार पाकिस्तान से सीधे यूक्रेन को नहीं सौंपे हैं, बल्कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसे सहयोगियों की मदद ली गई है। वहीं, कंगाली से जूझ रहा पाकिस्तान यूक्रेन के दुश्मन रूस के सामने सस्ता तेल खरीदने के लिए मिन्नतें कर रहा है। रूस ने साफ किया है कि पाकिस्तान को पहली खेप में रियायती तेल की सप्लाई नहीं की गई है।
अगले तीन दिनों में पाकिस्तान आएंगे कुलेबा
पाकिस्तानी मीडिया द न्यूज ने बताया कि यूक्रेनी विदेश मंत्री के अगले तीन दिनों के दौरान पाकिस्तान का दौरा करने की संभावना है। इस दौरान वे विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन में खाद्य संकट पर चर्चा करेंगे। इस बीच, सरकारी अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत और संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या है पाकिस्तान का रुख
पाकिस्तान का दावा है कि वह रूस-यूक्रेन संघर्ष पर तटस्थ रुख रखता है। हालांकि, पाकिस्तान ने कभी भी रूस की खुले तौर पर निंदा नहीं की है। पाकिस्तान कई बार रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में मतदान से भी दूर रहा है। पिछले साल विदेश मंत्री बिलावल ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर पाकिस्तान की तटस्थता का दावा करते हुए कहा था कि इस्लामाबाद किसी का पक्ष नहीं ले रहा है। उन्होंने अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हम किसी का पक्ष नहीं लेंगे क्योंकि हम युद्धों और संघर्षों से थक चुके हैं।
पाकिस्तान से क्या चाहते हैं जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की पाकिस्तान से और ज्यादा हथियारों की मांग कर सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान सीधे हथियारों की सप्लाई पर कभी सहमत नहीं होने वाला है। पाकिस्तान को रूसी सस्ते तेल का लालच है। ऐसे में वह रूस से पंगा नहीं लेगा। जेलेंस्की यह भी चाहते हैं कि पाकिस्तान खुलकर रूस की बुराई करे, लेकिन शहबाज शरीफ की सरकार इससे भी परहेज करने वाली है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…