भारत और पाकिस्तान की सेना में सबसे ताकतवर कौन, किसके पास कितने हथियार, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत और पाकिस्तान की सेना में सबसे ताकतवर कौन, किसके पास कितने हथियार, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा
वॉशिंगटन: दुनियाभर की सैन्य शक्तियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने साल 2023 की रैंकिंग जारी की है। इसमें वर्तमान में मौजूद मारक क्षमता को मापने वाले 60 कारकों के आधार पर 145 देशों को रेटिंग दी गई है। इस लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। उसके बाद रूस दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर चीन है और वहीं चौथे नंबर पर भारत का स्थान है। भारत लगातार चौथे स्थान पर मजबूती से बना हुआ है। पांचवें नंबर पर यूके है। दक्षिण कोरिया इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। वहीं भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान सातवें नंबर पर है।

आठवें पर जापान, 9वें पर फ्रांस और 10वें पर इटली है। ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक यह मिलिट्री यूनिट, आर्थिक स्थिति, क्षमताएं और भूगोल को देखकर किसी देश का पावर इंडेक्स निर्धारित करता है। किसी देश की कुल मारक क्षमता को पावरइंडेक्स कहा जाता है। इसमें सिर्फ सैन्य मारक क्षमता ही शामिल नहीं होती है। टॉप रैंकिंग वाले देशों की बात करें तो अमेरिका की पावरइंडेक्स वैल्यू 0.0712 है। रूस की वैल्यू 0.0714 है। वहीं चीन की वैल्यू 0.0722 है। भारत की बात करें तो इसकी रैंकिंग वैल्यू 0.1025 है। पाकिस्तान की वैल्यू 0.1694 है।

भारत-पाकिस्तान की तुलना

इस लिस्ट के हिसाब से ज्यादातर मामलों में भारत पाकिस्तान से बेहद आगे है। भारत के एक्टिव सैनिकों की संख्या 14,50,000 है जो दुनिया में दूसरे नंबर पर है। भारत से ऊपर 20 लाख सैनिकों के साथ चीन है। अमेरिका के 13,90,000 सैनिक हैं। भारत की तुलना में पाकिस्तान कै सैनिक आधे से भी कम हैं। इनकी कुल संख्या 654,000 है। भारत के पास पैरामिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है। भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैनिक हैं। वहीं पाकिस्तान में इनकी संख्या सिर्फ पांच लाख है।

किस देश के पास कितने हथियार

देशभारतपाकिस्तानचीन
सैनिक14,50,000654,0002,000,000
कुल एयरक्राफ्ट2,2101,4133,166
फाइटर एयरक्राफ्ट5773631,199
हेलीकॉप्टर807322913
हमलावर हेलीकॉप्टर3658281
टैंक4,6143,7424,950
तोपखाना (Towed Artillery)3,3113,3451,434
नौसेना का बेड़ा295114730
एयरक्राफ्ट कैरियर202
पनडुब्बी18978

Advertisement