क्या हुआ महंगा
लंबे अरसे से जीएसटी काउंसिल ऑनलाइन गेमिंग को लेकर चर्चा हो रही थी। इस बार काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28% लगाने का फैसला लिया है। यानी ऑनलाइन गेमिंग , कैसीनो, हॉर्स रेसिंग महंगी हो जाएंगी।मल्टी यूटिलिटी और क्रॉसओवर यूटिलिटी (XUV) कैटेगरी की गाड़ियों पर 22 फीसदी का सेस लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद कई गाड़ियां महंगी हो जाएगी।
जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद एमयूवी पर 28% जीएसटी के अलावा 22% कंपन्सेशन सेस लगाने से गाड़ियां महंगी हो जाएगी। हालांकि इसके लिए एसयूवी के पैरामीटर तय किए गए हैं।
जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद एमयूवी पर 28% जीएसटी के अलावा 22% कंपन्सेशन सेस लगाने से गाड़ियां महंगी हो जाएगी। हालांकि इसके लिए एसयूवी के पैरामीटर तय किए गए हैं।
क्या होगा सस्ता
- GST काउंसिल के फैसले के बाद सिनेमाहॉल में खाने-पीने का सामान सस्ता हो जाएगा।
- कैंसर की इंपोर्टेड दवा पर IGST नहीं लगाने का फैसला लिया है।
- सैटेलाइट सर्विस लॉन्च सस्ता होगा, जीएसटी काउंसिल ने निजी ऑपरेटरों द्वारा जीएसटी उपग्रह प्रक्षेपण सेवाओं में छूट दी है।
- कच्चे और बिना तले हुए स्नैक पेलेट्स पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया।
- मछली में इस्तेमाल होने वाले पेस्ट पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% किया गया है।
- आर्टिफिशियस ज़री धागे पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% किया गया
- एलडी स्लैग पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% किया गया।











