दोनों देशों के बीच व्यापार के आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान भारत पर ज्यादा निर्भर है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत ने पाकिस्तान को 513.82 मिलियन डॉलर के सामान का निर्यात किया था। वहीं, पाकिस्तान से सिर्फ 2.54 मिलियन डॉलर का सामान आयात किया था। 2022-23 में पाकिस्तान को निर्यात बढ़कर 627.10 मिलियन डॉलर हो गया और आयात 20.11 मिलियन डॉलर हो गया। लेकिन, 2023-24 में पाकिस्तान से आयात घटकर 2.88 मिलियन डॉलर रह गया। जबकि भारत का निर्यात बढ़कर 1,180 मिलियन डॉलर हो गया।
ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत का पाकिस्तान के साथ व्यापार उसके कुल ट्रेड का 0.06% से भी कम है। इससे पता चलता है कि भारत पाकिस्तान से आयात पर ज्यादा निर्भर नहीं है। वहीं, पाकिस्तान भारत से आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर है।