Select Date:

बेलारूस कहां छिपा रहा रूसी परमाणु बमों का जखीरा, सैटेलाइट तस्वीर से हो गया खुलासा

Updated on 01-07-2023 07:03 PM
मिंस्क: रूस ने बेलारूस में परमाणु बमों को तैनात कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने परमाणु बमों की तैनाती की पुष्टि की है। हालांकि, दोनों में से किसी भी नेता ने परमाणु बमों की तैनाती की लोकेशन का खुलासा नहीं किया था। अब ताजा सैटेलाइट तस्वीरों से इस बात का पता चला है कि रूस, बेलारूस के किस जगह पर अपने परमाणु हथियारों को छिपा रहा है। दुनियाभर के परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली संस्था फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट ने बताया है कि नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि बेलारूस के असिपोविची शहर के पास एक हथियार डिपो में दोहरी बाड़ वाली सुरक्षा परिधि का निर्माण कार्य चल रहा है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने पता लगाया

अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी ने फरवरी 2023 के अंत में रिपोर्ट दी कि रूसी रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने परमाणु हथियार भंडारण के संभावित उन्नयन के लिए असिपोविची के आसपास एक फैसिलिटी का दौरा किया था। असिपोविची में परमाणु और गैर परमाणु हमला करने में सक्षम रूसी इस्कंदर मिसाइलों को तैनात किया गया है। रूस ने इस मिसाइल की सप्लाई 2022 में बेलारूस को की थी। दिलचस्प बात यह है कि रूस के परमाणु हथियारों की तैनाती वाला बेलारूसी बेस एक खाली सैन्य अड्डे से लगभग केवल 25 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है, जिसका इस्तेमाल अब वैगनर समूह के लड़ाकों को रखने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, वैगनर समूह और बेलारूस में रूसी परमाणु तैनाती के बीच कोई संबंध नहीं है।

बेलारूस में रूसी सेना कर रही परमाणु बमों की निगरानी


रूस ने बताया है कि बेलारूस में तैनात परमाणु बमों की देखरेख रूसी रक्षा मंत्रालय के 12वें मुख्य निदेशालय (जिसे 12वें जीयूएमओ के रूप में भी जाना जाता है) के जरिए किया जाएगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मार्च में घोषणा की थी कि रूस 1 जुलाई, 2023 तक बेलारूस में एक परमाणु हथियार भंडार बेस को पूरा करने की योजना बना रहा है। बाद में उन्होंने इस फैसिलिटी की तैयारी में देरी के कारण टाइमलाइन को 7-8 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया था। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने फरवरी 2022 में पुतिन से मुलाकात कर परमाणु हथियारों की मांग की थी। इसके चंद दिनों बाद बेलारूस ने अपने संविधान में बदलाव कर अपने क्षेत्र में परमाणु हथियारों की तैनाती पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था।

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट ने कहा- ये सिर्फ अटकलें
फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हम अभी तक पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते हैं कि रूस, बेलारूस के असिपोविची में परमाणु हथियारों को तैनात कर रहा है। हम निर्माण कार्य, उनके आकार और समयसीमा के आधार पर परमाणु हथियारों का अड्डा होने का दावा कर रहे हैं। रिपोर्ट में एफएएस ने कहा है कि हमने विभिन्न रिपोर्टों में उल्लिखित स्थानों पर कई अन्य मिलिट्री फैसिलिटी की सैटेलाइट इमेजरी का भी सर्वे किया है, लेकिन हमें अभी तक ऐसे दिखने वाले साक्ष्य नहीं मिले हैं जो निर्णायक रूप से बेलारूस के क्षेत्र पर एक सक्रिय परमाणु हथियार फैसिलिटी की उपस्थिति का संकेत देते हों।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स फ्री संस्थान का दर्जा खत्म करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा…
 03 May 2025
अमेरिका ने सऊदी अरब को 3.5 अरब डॉलर (करीब 29 हजार करोड़ रुपये) की एयर-टू-एयर मिसाइलें बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत सऊदी अरब को 1,000…
 03 May 2025
सिंगापुर में आज संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला 1965 से सत्ता पर काबिज पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) और प्रमुख विपक्षी दल वर्कर्स…
 03 May 2025
ऑस्ट्रेलिया में आज 2025 के फेडरल चुनाव के वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की लेबर पार्टी और विपक्षी नेता पीटर डटन…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
 01 May 2025
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
 01 May 2025
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
 01 May 2025
बीजिंग: भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। भारत ने खासतौर से पाकिस्तान और चीन के खतरे को देखते…
Advertisement